Elderly escaped from the district hospital in the morning, came to report positive late at night, found the next day and referred to Indore, died there | सुबह जिला अस्पताल से भाग निकले बुजुर्ग, देर रात रिपाेर्ट पॉजिटिव आई, अगले दिन ढूंढ़कर इंदौर रेफर किया, वहां हो गई मौत

Elderly escaped from the district hospital in the morning, came to report positive late at night, found the next day and referred to Indore, died there | सुबह जिला अस्पताल से भाग निकले बुजुर्ग, देर रात रिपाेर्ट पॉजिटिव आई, अगले दिन ढूंढ़कर इंदौर रेफर किया, वहां हो गई मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Mandsaur
  • Elderly Escaped From The District Hospital In The Morning, Came To Report Positive Late At Night, Found The Next Day And Referred To Indore, Died There

मंदसौर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाटिल कॉलोनी में रात को पॉजिटिव मिला, बुधवार शाम तक कंटेनमेंट नहीं बनाया।

  • कंटेनमेंट बनाने में भी बरत रहे काेताही, मंगलवार रात रिपोर्ट आने के बाद बुधवार दोपहर 3 बजे तक शुरू नहीं की प्रक्रिया, बुजुर्ग किस-किस से मिले यह भी पता नहीं

काेराेना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे खतरे के बाद भी जिला प्रशासन गंभीरता नहीं बरत रहा है। मंगलवार देर रात 13 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें पाटिल कॉलोनी में रहने वाला 27 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला जबकि प्रशासन ने रिपोर्ट में किसी युवती की जानकारी दी। वहीं नारायणनगर में 60 साल के बुजुर्ग पाॅजिटिव मिले। वे मंगलवार सुबह ही जिला अस्पताल से भाग गए थे। देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन हरकत में आया। उनको खोजकर जीएनएम व यहां से इंदौर रेफर किया। जहां उनकी मौत हो गई। इससे पहले भी दो पॉजिटिव भाग चुके हैं।  देर रात मिले पॉजिटिव के घर के बाहर बुधवार दोपहर तक कंटेनमेंट नहीं बनाए गए। एेसे में कोरोना प्रशासन की निरंतर लापरवाही सामने आ रही है।  दो दिन पहले शिक्षक कॉलोनी से पॉजिटिव महिला प्रशासन को चकमा देकर भाग गई तो नया मामला जिला अस्पताल से संदिग्ध के भागने का सामने आया है। मंगलवार देर रात नारायणनगर में 60 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव मिले। विभाग ने सोमवार शाम को जिला अस्पताल में भर्ती किया था। संदिग्ध होने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया। मंगलवार सुबह बुजुर्ग जिला अस्पताल से गायब हो गए। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने जिला प्रशासन को भी दी लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं किया। मंगलवार रात को बुजुर्ग की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो प्रशासन हरकत में आया। परिजन से जांच-पड़ताल के बाद प्रशासन पाॅजिटिव को लाया व कोविड अस्पताल में भर्ती किया। यहां स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया लेकिन ऑक्सीजन लेवल 60 से ऊपर नहीं जा रहा था। इस पर इंदौर एमडीएम अस्पताल में रेफर किया। बुजुर्ग ने मंगलवार को परिजन व अन्य कितने लोगों से मुलाकात कर संक्रमण को फैलाया होगा, जानकारी प्रशासन के पास नहीं है।

डॉक्टर ने स्वयं दिया सैंपल, होम क्वारेंटाइन रहे, अब जीएनएम में करा रहे इलाज
मंगलवार रात शुक्ला कॉलोनी में एक एमडी डॉक्टर पॉजिटिव मिला। इन्होंने स्वयं में लक्षण आने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया व उसी दिन से होम क्वारेंटाइन हो गए। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फोन लगाया तो उन्होंने स्वयं जीएनएम कोविड अस्पताल में भर्ती होने की बात कही।

ना स्टॉपर लगाए ना ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची
शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार अब पॉजिटिव मरीज के आसपास के दो मकानों को कंटेनमेंट एरिया बनाना है। जिला प्रशासन इस पर भी अमल नहीं कर पा रहा है। मंगलवार को शहर में करीब 7 नए पॉजिटिव मिले। बुधवार दोपहर 3 बजे तक भी प्रशासन इनके घर के बाहर कंटेनमेंट एरिया नहीं बनाया पाया। भास्कर टीम ने शुक्ला कॉलोनी व पाटिल कॉलोनी में स्थिति देखी तो वहां कोई स्टॉपर नहीं लगाए ना ही कोई स्वास्थ्य टीम पहुंची।

0



Source link