सीहोर के इछावर थाना क्षेत्र के सिराडी गांव में मंगलवार को दिन के समय चोरी की वारदात हुई। चोरों ने दो सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चुरा ली।
.
पीड़ित राजेश नागर ने बताया कि वह परिवार के साथ खेत में सोयाबीन की फसल काटने गए थे। उनकी बेटी स्कूल गई हुई थी। जब बेटी स्कूल से लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। उसने तत्काल पिता को सूचना दी। घर की जांच करने पर पता चला कि 30 से 40 हजार रुपए नगद और 6 तोला सोना गायब था।
इछावर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। नगर में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।