Kamal Nath | BJP Leader Kanhaiya Lal Aggarwal Joins Kamal Nath Led Congress Party Ahead Madhya Pradesh Assembly By-Election 2020 | भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल ने थामा कमलनाथ का हाथ, उपचुनाव में बमोरी विधानसभा क्षेत्र से बनाए जा सकते हैं उम्मीदवार

Kamal Nath | BJP Leader Kanhaiya Lal Aggarwal Joins Kamal Nath Led Congress Party Ahead Madhya Pradesh Assembly By-Election 2020 | भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल ने थामा कमलनाथ का हाथ, उपचुनाव में बमोरी विधानसभा क्षेत्र से बनाए जा सकते हैं उम्मीदवार


  • Hindi News
  • National
  • Kamal Nath | BJP Leader Kanhaiya Lal Aggarwal Joins Kamal Nath Led Congress Party Ahead Madhya Pradesh Assembly By Election 2020

भोपाल7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

  • कांग्रेस अग्रवाल को गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बना सकती है, 2018 में इस सीट से कांग्रेस के महेंद्र सिंह सिसोदिया जीते थे
  • कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा- वे बिकाऊ माल अपने साथ ले गए हैं, उपचुनाव के लिए यह सौदेबाजी हुई है

प्रदेश भाजपा को आज एक बड़ा झटका लगा है। आरएसएस और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अग्रवाल को गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना सकती है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया जीते थे। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया के विधानसभा से त्यागपत्र देने के चलते बमोरी में उपचुनाव होना है। सिसोदिया भाजपा सरकार में मंत्री हैं। सिसोदिया का भाजपा उम्मीदवार बनना तय है। गुरुवार को भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ले ली। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने उन्हें सदस्यता दिलवाई। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस का झंडा प्रदेश में फिर लहराएगा। आने वाला उपचुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य है, सत्ता में आने पर हम पूरा कर्जा माफ करेंगे। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा। कहा- वे बिकाऊ माल अपने साथ ले गए हैं। उपचुनाव के लिए यह सौदेबाजी हुई है। 

कांग्रेस के सर्वे में आया नाम

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने उपचुनाव वाली 24 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे कराया है। बमोरी सीट पर लोगों ने केएल अग्रवाल को पहली वरीयता दी है। इसकी रिपोर्ट कमलनाथ को मिलते ही उन्होंने सीधे अग्रवाल से बात की और भोपाल बुलाया। कन्हैया लाल अग्रवाल अग्रवाल शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि अग्रवाल को कांग्रेस में शामिल कराने में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

0



Source link