- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- 115 New Cases Received In 7 Days, 5 Out Of 9 Patients Succumbed Before Treatment Started
सागर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले में अनलॉक के बाद से कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां 10 जून से अब तक कोरोना के 350 नए मामले सामने आ चुके हैं। जबकि लॉकडाउन के 78 दिन में यह संख्या 242 थी। वहीं अब पिछले एक सप्ताह में 115 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, इनमें से 9 पॉजिटिव मरीजों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम भी तोड़ दिया। इन बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना का संक्रमण कितनी तेजी से अपने पैर पसार रहा है।
जानें किस दिन मिले
कितने पॉजिटिव
तारीख पॉजिटिव मौतें
16 जुलाई 17 0
17 जुलाई 01 01
18 जुलाई 19 01
19 जुलाई 20 01
20 जुलाई 21 0
21 जुलाई 18 04
22 जुलाई 08 02
23 जुलाई 11 0
माह / पॉजिटिव केस
- अप्रैल 05
- मई 176
- जून 195
- जुलाई 216
0