हरदा20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- थाेक में 7 रु. और फुटकर में 10 रुपए गिरे टमाटर के दाम, आलू 40, बरबटी 60 अाैर प्याज 30 रुपए किलाे पर पहुंचे
टमाटर के दाम एक माह बाद कम हुए हैं। गुरुवार को सब्जी मंडी में टमाटर थोक में 35 रुपए किलो बिका। वहीं बाजार में फुटकर 60 से 70 रुपए किलो बिका। जबकि इससे पहले टमाटर 80 रुपए किलो तक बिक रहा था। थोक व्यापारियों के अनुसार धीरे- धीरे दाम कम हो सकते हैं।
वहीं आलू के दाम 30 से बढ़कर 40 रुपए, बरबटी 40 से बढ़कर 60 रुपए, वहीं प्याज 5 रुपए के उछल के साथ 30 किलाे पहुंच गई है। शिमला मिर्च 60 से घटकर 40 रुपए वहीं हरी मिर्ची 40 रुपए से घटकर 30 किलो हाे गए हैं। भिंडी 40 रुपए और भटे के दाम 20 पर स्थिर हैं।
बैतूल में कम होता है टमाटर : जिले में काली की जमीन होने के कारण टमाटर कम होता है। किसान रमेश सहाने ने बताया कि काली मिट्टी की जमीन में टमाटर की फसल किसानों द्वारा कम बोई जाती है। बारिश में किसान फसल कम लगाते हैं। गुरुवार को बाजार में भी टमाटर 60 से 70 रुपए किलो बिका।
पहले 80 रुपए किलाे बिक रहा था टमाटर
कोरोना का असर सब्जियों पर पड़ा है। सबसे अधिक टमाटर के दाम पहुंच गए थे। एक माह से टमाटर के दाम बाजार में 80 रुपए किलो तक थे। गुरुवार को थोक मंडी में 7 रुपए कम हो गए। इससे थोक के दाम 35 रुपए रहे। बुधवार को थोक के दाम 42 रुपए थे। थोक में टमाटर के दाम कम होने से अब लोगों को भी बाजार में कम दामों में मिल सकेगा। गुरुवार को बाजार में भी टमाटर 60 से 70 रुपए किलो बिका।
थोक सब्जी व्यापारी राजकुमार राठौड़ ने कहा कि पुणे और बेंगलूरु से आ रहा टमाटर
थोक सब्जी व्यापारी राजकुमार राठौड़ ने बताया जिले में पुणे और बेंगलूरु से आ रहा है। कोरोना के चलते जिले में कहीं बाजार नहीं लग रहा है। इस कारण कम माल बुलवा रहे हैं। वहां से आने में भाड़ा अधिक लग रहा है। इसके कारण दाम अधिक थे। गुरुवार को थोक में टमाटर 35 रुपए किलाे बिका।
सब्जियों के दाम
सब्जी पहले अब
आलू 30 40 रु.
भिंडी 40 40 रु.
शि. मिर्च 60 40 रु.
बर बटी 40 60 रु.
मिर्ची 40 30 रु.
भट 20 20 रु.
प्याज 25 30 रु.
(दाम रुपए प्रतिकिलो)
0