BJP District President celebrating his birthday among workers without wearing a mask instead of quarantine | क्वारेंटाइन हाेने के बजाय बिना मास्क लगाए कार्यकर्ताओं के बीच अपना जन्मदिन मनाते रहे भाजपा जिलाध्यक्ष

BJP District President celebrating his birthday among workers without wearing a mask instead of quarantine | क्वारेंटाइन हाेने के बजाय बिना मास्क लगाए कार्यकर्ताओं के बीच अपना जन्मदिन मनाते रहे भाजपा जिलाध्यक्ष


देवास21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने गुरुवार काे यह जानते हुए भी बिना मास्क लगाए कार्यकर्ताअाें के बीच अपना जन्मदिन मनाया कि वे 6 दिन पहले हाटपिपल्या में प्रेस काॅन्फ्रेंस के दाैरान जिन सहकारिता मंत्री अरविंद भदाैरिया के पास बैठे थे, उनकी काेराेना रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है और बुधवार रात ही वे अस्पताल में भर्ती हाे गए हैं। मंत्री के काेराेना संक्रमित पाए जाने की सूचना के बाद खुद काे क्वारेंटाइन करने के बजाय जिलाध्यक्ष खंडेलवाल भाजपा कार्यालय में अपने जन्मदिन का जश्न मनाते रहे। जिलेभर के कार्यकर्ता यहां बिना मास्क लगाए आते रहे। जिलाध्यक्ष खंडेलवाल भी बिना मास्क लगाए फूलमालाएं पहनते रहे, साफा बंधवाते रहे। जबकि मंत्री भदाैरिया ने खुद अपना वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल कर उन लाेगाें से सावधानी बरतने की अपील की थी, जाे उनसे पिछले दिनाें संपर्क में रहे हैं। कार्यक्रम में साेशल डिस्टेंस का भी ध्यान नहीं रखा गया अाैर ना ही वे सारी सावधानियां बरती गईं जाे भाजपा की प्रदेश सरकार अाम लाेगाें काे बरतने के लिए कह रही है। इतना ही नहीं, राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के चलते प्रदेश में 21 से 25 जुलाई तक राजकीय शाेक चल रहा है और इधर राजकीय शाेक में जन्मदिन मना। 

कार्यालय पर कार्यकर्ता आ गए ताे मिलने जाना पड़ा 
मैंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया। मुझे मालूम है राजकीय शोक चल रहा है। कार्यालय पर कार्यकर्ता आ गए थे तो उनसे मिलने चला गया था। एक साथ इतने कार्यकर्ता मिलने आ गए तो उनसे मिलने जाना पड़ा।
राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवास

0



Source link