मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के आपदा पीड़ित किसानों को फसल क्षति पर राहत राशि सिंगल क्लिक से जारी की। इसके तहत नीमच जिले के 592 गांवों के 1.41 लाख से अधिक किसानों को अतिवृष्टि और येलो मोजेक से फसलो
.
नीमच के एनआईसी कक्ष में विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एडीएम बीएस कलेश, वंदना खंडेलवाल और जिले के किसान उपस्थित थे।
वर्चुअल संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को भावांतर योजना और फसल बीमा का लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बताया कि प्रदेश में पहली बार येलो मोजेक से हुए नुकसान पर भी सरकार द्वारा राहत राशि का भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल तैयार होकर किसानों के घरों में आने से पहले ही सरकार ने उनके खातों में राहत राशि का भुगतान कर दिया है।