- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- The Master Plan Of Smart City Was Pending For 4 Months, The Minister Reviewed, The Next Day, The Officers Of Bheepal Were Seen On The Streets Of Sagar
सागर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत 1480 एकड़ में एरिया बेस्ड डेव्लपमेंट की है प्लानिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के ड्रीम प्राेजेक्ट स्मार्ट सिटी पर प्रदेश में अब तेजी से काम आगे बढ़ने की उम्मीद है। सागर शहर में 1480 एकड़ में एरिया बेस्ड डेव्लपमेंट (एबीडी) के लिए मास्टर प्लान तैयार हुआ है। बाेर्ड ऑफ डायरेक्टर से प्लान पास हाेने के बाद मंजूरी के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग काे भाेपाल भेजा गया था। करीब 4 महीने से प्लान पेंडिंग था। उस पर काेई निर्णय नहीं हुआ। बुधवार काे नगरीय विकास व आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने टीएंडसीपी के अफसराें की मीटिंग बुलाकर शहराें के मास्टर प्लान का रिव्यू करने के निर्देश दिए थे। अफसराें ने सबसे पहले मंत्री के गृह जिले सागर पर फाेकस किया। गुरुवार काे स्मार्ट सिटी के एबीडी के मास्टर प्लान समझा और शहर की सड़काें पर घूमे। टीएंडसीपी के डायरेक्टर अजीत कुमार व ज्वाइंट डायरेक्टर डाॅ. अमित कुमार गजभिए ने स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल सिंह राजपूत व टीएंडसीपी सागर के ज्वाइंट डायरेक्टर आरके पांडेय के साथ माैके पर जाकर स्मार्ट सिटी के तहत प्रस्तावित सड़काें का अवलाेकन किया। उन्हाेंने मास्टर प्लान में प्रस्तावित और वर्तमान राेड दाेनाें का मिलान किया। एबीडी में शहर की लाखा बंजारा झील काे भी शामिल किया गया है। स्मार्ट राेड प्राेजेक्ट में शहर की मुख्य 5 राेड प्रस्तावित हैं। इसके अलावा और भी कंपाेनेंट की जानकारी ली। अफसराें ने कुछ सुझाव भी दिए हैं। इस दाैरान टीएंडसीपी की असिस्टेंट डायरेक्टर अपूर्वा गंगराडे, स्मार्ट सिटी असिस्टेंट प्लानर प्रवीण चाैरसिया, कंसल्टेंट आशीष डे आदि माैजूद थे। मास्टर प्लान काे अब जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
0