Tweets पर रोक के बाद भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- PM और ‌अमित शाह के खिलाफ लिखना संवेदनशील है? | bhopal – News in Hindi

Tweets पर रोक के बाद भड़के दिग्विजय सिंह, बोले- PM और ‌अमित शाह के खिलाफ लिखना संवेदनशील है? | bhopal – News in Hindi


दिग्विजय सिंह के ट्वीट्स को ट्विटर की नो.

कांग्रेस के राज्‍यसभा सासंद दिग्विजिय सिंह (Digvijay Singh) ने ट्विटर (Twitter) पर उनके ट्वीट ब्लॉक करने का आरोप लगाया है.

भोपाल. मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के राज्‍यसभा सासंद दिग्विजिय सिंह (Digvijay Singh) ने ट्विटर (Twitter) पर उनके ट्वीट ब्लॉक करने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा कि ट्विटर संवेदनशील सामग्री का कारण बताकर उनके ट्वीट (Tweets) रोक रहा है. इस मामले में कांग्रेस के दिग्‍गज नेता सिंह ने ट्विटर के राष्ट्रीय प्रमुख से प्रतिक्रिया भी मांगी है.

दिग्‍गी ने ट्विटर कंट्री हेड मांगी प्रतिक्रिया
ट्वीट ब्‍लॉक होने के बाद दिग्विजय सिंह कहा कि ट्विटर मेरे ट्वीट्स को यह कहते हुए ब्लॉक कर रहा है कि इसमें ‘संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री शामिल है’ वो भी बिना बताए कि मेरे ट्वीट में संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री क्या है? मुझे इस मामले में भारत के ट्विटर कंट्री हेड की प्रतिक्रिया की आवश्यकता है.

इसके साथ ही उन्‍होंने एक अन्‍य ट्वीट में कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी या फिर अमित शाह के खिलाफ कुछ कहना संवेदनशील सामग्री के रूप में हैं, तो आप मेरे खिलाफ राजनीतिक रूप से पक्षपाती हैं, जिसका आपको कोई अधिकार नहीं है. मैंने पहले भी आपके पक्षपाती रवैये के खिलाफ प्रबंधन से शिकायत की है.

दिग्विजय सिंह दी ये सफाई
एक अन्य ट्वीट में मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्‍यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक हूं. इसके अलावा मध्‍य प्रदेश विधानसभा के लिए पांच बार, लोकसभा के लिए दो बार और राज्यसभा के लिए दो बार चुना गया हूं. मैं मध्‍य प्रदेश में मंत्री और मुख्‍यमंत्री रह चुका हूं. मुझे कोई आपत्तिजनक ट्वीट क्यों करना चाहिए?

ऐसे मिली थी दिग्‍गी को जानकारी
दिग्विजय सिंह के कुछ प्रशंसकों ने उनके ट्वीट ब्‍लॉक होने की जानकारी दी थी. इसमें उनके द्वारा उनके नाम के ट्वीट पर मैसेज था कि यह ट्वीट अभी नहीं है, क्योंकि इसमें कुछ संवेदनशील सामग्री है. हालांकि नाराज प्रशंसकों ने तो यहां तक कह दिया कि ट्विटर और भाजपा मिले हुए हैं.





Source link