ठगे गए लोगों के सवाल- कब वापस मिलेंगे रुपए

ठगे गए लोगों के सवाल- कब वापस मिलेंगे रुपए





तीखड़ स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में खाताधारक किसानों के खाते से 3 कराेड़ 80 लाख रुपए का गबन का आरोपी बैंक मैनेजर कुलदीप यदुवंशी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वहीं मैनेजर की शिकायत करने वाले खाताधारक किसानों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। किसानों को यही चिंता सता रही है कि उनके रुपए वापस कब मिलेंगे। इधर बैंक प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है। बैंक प्रबंधन की ओर से यह भी कहा गया है कि सही पाए जाने वाले दावों के किसानों के रुपए लौटाए जाएंगे लेकिन प्रबंधन की ओर से अब तक मामले की जांच कहां तक पहुंची है, इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। बैंक प्रबंधन ने किसानों और जिला प्रशासन से जांच के लिए डेढ़ से दो माह का समय मांगा है लेकिन इस बीच धोखाधड़ी का शिकार हुए किसानों को बोवनी करने का संकट पैदा हो गया है। किसान खाद-बीज भी नहीं खरीद पा रहे हैं। किसानाें की मांग है कि बैंक जल्द से जल्द खातों की जांच कर रुपए वापस करे। वापसी की प्रक्रिया कब शुरू होगी, यह बताएं। पथरौटा थाने के एसआई भोजराज बरबड़े ने बताया कि आरोपी मैनेजर का सुराग नहीं लगा है। निरंतर तलाश कर रहे हंै।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today



Source link