From tomorrow, all the shops will be fully opened in Zone Two without left-right, traders of Zone-1 also demanded to open the market completely. | कल से जोन टू में बिना लेफ्ट-राइट के सभी दुकानें पूरी तरह से खुलेंगी, जोन-1 के व्यापारियों ने भी पूरी तरह बाजार खोलने की मांग की

From tomorrow, all the shops will be fully opened in Zone Two without left-right, traders of Zone-1 also demanded to open the market completely. | कल से जोन टू में बिना लेफ्ट-राइट के सभी दुकानें पूरी तरह से खुलेंगी, जोन-1 के व्यापारियों ने भी पूरी तरह बाजार खोलने की मांग की


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • From Tomorrow, All The Shops Will Be Fully Opened In Zone Two Without Left right, Traders Of Zone 1 Also Demanded To Open The Market Completely.

इंदौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जोन वन के कारोबारियों ने एक पश्चिमी क्षेत्र व्यापारिक समूह गठित कर लिया है और उन्होंने प्रशासन से जोन वन में भी पूरी तरह से बाजार खोलने की मांग की है।

  • रीगल चौराहे के पार पलासिया की ओर, पश्चिमी इंदौर में सुदामानगर, अननपूर्णा नगर की ओर के हिस्से 6 दिन खुलेंगी दुकानें
  • मध्य क्षेत्र के जोन वन में लेफ्ट-राइट सिस्टम ही रहेगा, दुकानों का समय बढ़ाकर सुबह सात से रात आठ बजे तक किया

रीगल चौराहे के पार पलासिया की ओर, पश्चिमी इंदौर में सुदामानगर, अननपूर्णा नगर की ओर के हिस्से आदि जोन टू के बाजार सोमवार से सप्ताह में छह दिन तक पूरी तरह से खुल सकेंगे। इस संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा आदेश जारी हो चुके हैं, जिसमें जोन टू से लेफ्ट-राइट सिस्टम खत्म कर दिया गया है। हालांकि जोन वन मध्य क्षेत्र में लेफ्ट-राइट सिस्टम से दुकान खुलेंगी। अब सभी जोन मेें दुकानें खोलने का समय बढ़ा दिया गया है और दुकानें सुबह सात से रात आठ बजे तक खुली रह सकेंगी।

उधर जोन वन के कारोबारियों ने एक पश्चिमी क्षेत्र व्यापारिक समूह गठित कर लिया है और उन्होंने प्रशासन से जोन वन में भी पूरी तरह से बाजार खोलने की मांग की है। कारोबारियों का कहना है कि लेफ्ट-राइट के कारण अभी महीन में केवल 13 दिन बाजार खुल रहे हैं,वहीं हमे किराया, कर्मचारियों के वेतन आदि खर्चे पूरे देने पड़ रहे हैं, इससे अब कारोबारियों की हालत खराब हो गई है। इसके लिए व्यापारियों ने प्रशासन से मांग कर बैठक की मांग भी की है, जिसमें व्यवस्थाओं को लेकर बात कर पूरी तरह से बाजार खोले जा सकें।

यह है जोन व्यवस्था

  • जोन-1 : गंगवाल बस स्टैंड, एमओजी लाइंस, महू नाका, लालबाग, कलेक्टोरेट, गाड़ी अड्डा ब्रिज, जूनी इंदौर, सरवटे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, न्यू रेलवे स्टेशन, राजकुमार मिल ब्रिज, पोलोग्राउंड, मरीमाता चौराहा, लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल, टाटा स्टील चौराहा (किला मैदान), कंडिलपुरा, बडा गणपति से बस स्टैंड की ओर अंदर का एरिया।
  • जोन-2 : नगरीय सीमा के 29 गांव से जोन-1 के बीच का इलाका। पलासिया, रीगल और पश्चिम शहर का एक हिस्सा आता है।
  • जोन-3 : नगरीय सीमा में शामिल 29 गांव निपानिया, पीपल्याकुमार, कनाड़िया, टिगरिया राव, बिचौली हप्सी, बिचौली मर्दाना, नायता मुंडला, पालदा, लिंबोदी, बिलावली, फतनखेड़ी, कैलोद करताल, निहालपुर मुंडी, हुक्माखेड़ी, सुखनिवास, अहिरखेड़ी, छोटा बांगड़दा, टिगरिया बादशाह, रेवती, बरदरी, भौंरासला, कुमेडी, भानगढ़, शकरखेड़ी, तलावली चांदा, अरंडिया, लसूड़िया मोरी, मायाखेड़ी व बड़ा बांगड़दा।

0



Source link