चेल्सी ने चैंपियंस लीग में बनाई जगह
इस जीत से मैनचेस्टर यूनाईटेड (Manchester United) 38 मैचों में 66 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा.
लीस्टर को कोरोना वायरस के कारण हुआ बड़ा नुकसान
पिछले साल सितंबर से शीर्ष चार में जगह बनाये रखने वाले लीस्टर को कोरोना वायरस ब्रेक के बाद लीग की वापसी पर लचर प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा. मैनचेस्टर यूनाईटेड को चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के लिये केवल ड्रा की जरूरत थी लेकिन उसे 71वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे फर्नाडिस ने गोल में बदलने में गलती नहीं की. जेसी लिग्नार्ड ने इंजुरी टाइम के आठवें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं सचिन तेंदुलकर, 663 बार पवेलियन लौटने के साथ दूसरे नंबर पर हैं जयवर्द्धने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट हुए हैं सचिन तेंदुलकर, 663 बार पवेलियन लौटने के साथ दूसरे नंबर पर हैं जयवर्द्धने
गोल अंतर के कारण पीछे रह गया मैनचेस्टर यूनाइटेड
इस जीत से मैनचेस्टर यूनाईटेड (Manchester United) 38 मैचों में 66 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा. चेल्सी के भी इतने ही अंक रहे लेकिन वह गोल अंतर में पिछड़ने के कारण चौथे स्थान पर रहा. प्रत्येक लीग से शीर्ष चार टीमें चैंपियन्स लीग में जगह बनाती हैं. लीस्टर (Leicester) को 62 अंक के साथ पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा.
प्रीमियर लीग से चैंपियन लीवरपूल और मैनचेस्टर सिटी पहले ही चैंपियन्स लीग में जगह पक्की कर चुके थे. लीवरपूल ने एक अन्य मैच में न्यूकास्टल को 3-0 से हराकर 99 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया. मैनचेस्टर सिटी ने नार्विच सिटी को 5-0 से करारी शिकस्त दी. वह 81 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा.