कपिल देव ने बदली थी भारतीय मेंस क्रिकेट की काया, अब महिला क्रिकेट की बारी, जेमी के पिता का बड़ा बयान

कपिल देव ने बदली थी भारतीय मेंस क्रिकेट की काया, अब महिला क्रिकेट की बारी, जेमी के पिता का बड़ा बयान


WCWC 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने जीत का परचम लहराया. कभी शेफाली वर्मा जीत की हीरो रहीं तो कभी जेमिमा रॉड्रिग्स. पूरी टीम ने महिला क्रिकेट में अपना-अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज कराया. जेमिमा रॉड्रिग्स ने भारतीय महिला क्रिकेट के भविष्य अपना बड़ा बयान दिया है. उन्हें यकीन है कि भारत की ये ऐतिहासिक जीत भारतीय महिला क्रिकेट में बदलाव लेकर आएगी, जैसे कपिल देव ने मेन्स क्रिकेट की काया पलट दी थी.

जेमिमा ने सेमीफाइनल में मचाया था तहलका

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम संघर्ष कर रही थी. भारत ने महिला वनडे इतिहास के सबसे बड़े टारगेट के सामने अपने टॉप बल्लेबाज खो दिए थे. जिसके बाद जेमिमा रॉड्रिग्स ने जिम्मा संभाला. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली और भारत ने सबसे बड़े टारगेट को चेज कर इतिहास रच दिया था. जेमिमा इस मैच के बाद फैमिली के साथ काफी भावुक नजर आईं थीं.

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोले जेमी के पिता?

जेमिमा के पिता इवान रोड्रिगेज ने आईएएनएस से कहा, ‘यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गेम चेंजर साबित होगा. जैसे कपिल देव विश्व कप 1983 जीतकर भारतीय क्रिकेट में बदलाव लाए थे. मुझे लगता है कि इसी तरह से महिलाओं के क्रिकेट में भी बदलाव देखने को मिलेगा.’ जेमिमा की मां ने भी उनकी जमकर तारीफ की. उन्होंने अपनी बेटी के संघर्ष के बारे में बताया. 

ये भी पढे़ं.. न हरमनप्रीत.. न स्मृति मंधाना, रोहित के पोस्ट पर किस चैंपियन की स्पेशल तारीफ? 11 साल पहले ही बता दी थी खूबी

‘मेरी बेटी हमेशा मेहनती रही है’

जेमिमा की मां ने कहा, “मेरी बेटी हमेशा ही काफी मेहनती रही है. वह बेहद प्रोफेशनल हैं. माता-पिता होने के नाते हमने हर कदम पर उनका सपोर्ट किया है.’ जेमिमा के भाई को बहन की इस उपलब्धि पर काफी गर्व है. उन्होंने कहा, ‘मुझे वाकई बहुत खुशी है. मुझे सभी भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है. जाहिर है कि मैं जेमिमा के लिए बहुत खुश हूं. वह बहुत मेहनती हैं. यह सिर्फ जेमिमा की जीत नहीं है, बल्कि पूरी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत है. सभी खिलाड़ियों के प्रयास से भारत ने विश्व कप खिताब जीता है। मैं उन्हें इसके लिए बधाई देता हूं.’



Source link