- Hindi News
- National
- Pragya Singh Thakur Update | Bhopal BJP MP Sadhvi Pragya Singh Thakur Receiving Death Threats On Phone
भोपाल27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सांसद रहते प्रज्ञा ठाकुर को धमकी मिलने का ये दूसरा मामला है। इससे पहले महाराष्ट्र के एक डॉक्टर ने उन्हें धमकी भरा पत्र और रसायन भेजा था। जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
- भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी देने का मामला सामने आया है
- इस मामले में सांसद ने भोपाल के कमला नगर थाने में केस दर्ज करवाया है।
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अज्ञात नंबर से कॉल कर धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में सांसद ने भोपाल के कमला नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। भोपाल पुलिस की साइबर सेल ने मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सांसद को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर दिए गए बयान के बाद धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने इसके साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को लेकर भी अभद्र भाषा का उपयोग किया।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म करने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की थी। साध्वी ने ट्वीट के ज़रिए लोगों से अपील की थी कि कोरोना महामारी को समाप्त करने और उत्तम स्वास्थ्य के लिए 5 अगस्त तक हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धमकी देने वाले शख्स ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई बड़े नेताओं के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। इस मामले में भोपाल सांसद ने कमला नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस फोन नंबर के आधार पर पर धमकी देने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अभी उन्होंने कानून के दायरे में रहकर मामले की शिकायत की है। लेकिन, जब इस तरह के लोग सामने आएंगे तो उनसे उसी तरह निपटा जाएगा। ऐसे विधर्मी लोगों से अच्छी तरह से निपटा जाएगा। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वो राष्ट्रभक्त हैं और देश पर कुर्बान होने के लिए तैयार हैं। लेकिन जिसने भी धमकी दी है, वह अगर सामने आ जाए तो उसे भी समझ में आ जाएगा कि उसकी असली औकात क्या है। यह कायर लोग हैं जो पीठ पीछे वार करते हैं, सामने नहीं आते। अगर धमकी देने वाले में दम है तो अपना सही नंबर बताए। उसको हम उठवा लेंगे और बता देंगे कि उसकी असली औकात क्या है।
राफेल का विरोध करने वाले देश विरोधी ही हो सकते हैं
राफेल को लेकर दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि ऐसे लोग जो दुश्मन देश की भाषा बोलते हैं। उन्हें राष्ट्र भक्त तो नहीं कहा जा सकता, वह राष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि राफेल-राफेल करके राहुल गांधी ने अपना सत्यानाश करवा लिया। राफेल आएगा और देश की रक्षा मजबूत होगी। इसका विरोध करने वाले देश विरोधी ही हो सकते हैं। क्योंकि जब देश मजबूत होता है तो तिलमिलाहट देश विरोधियों को होती है. दुश्मन देशों के पक्ष में बोलने वाले लोग अपने देश के लिए हितकारी नहीं है।
0