Superintendent found without mask in Quarantine Center, Health Commissioner said – you will not take care of safety, how will you cure patients | क्वारैंटाइन सेंटर में बिना मास्क के मिलीं अधीक्षक, स्वास्थ्य आयुक्त बोले- आप सुरक्षा का ध्यान नहीं रखोगी, मरीजों को कैसे ठीक करोगी

Superintendent found without mask in Quarantine Center, Health Commissioner said – you will not take care of safety, how will you cure patients | क्वारैंटाइन सेंटर में बिना मास्क के मिलीं अधीक्षक, स्वास्थ्य आयुक्त बोले- आप सुरक्षा का ध्यान नहीं रखोगी, मरीजों को कैसे ठीक करोगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Superintendent Found Without Mask In Quarantine Center, Health Commissioner Said You Will Not Take Care Of Safety, How Will You Cure Patients

रायसेन30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्वारैंटाइन सेंटर में मुंह पर दुपट्‌टा बांधकर आई अधीक्षक को स्वास्थ्य आयुक्त ने लगाई फटकार।

  • स्वास्थ्य आयुक्त संजय गोयल आैर आयुक्त आदिम जाति कल्याण बी चंद्रशेखर ने क्वारैंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

मंगलवार को दोपहर सवा तीन बजे जिले के कोविड-19 के प्रभारी सचिव व आयुक्त आदिम जाति कल्याण बी चंद्रशेखर और स्वास्थ्य आयुक्त संजय गोयल कन्या छात्रावास में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो यहां पर कोविड के संदिग्ध लोग एक ही कमरे में बैठे नजर आए। हालांकि उन्होंने अपने मुंह पर मास्क लगा रखा था, लेकिन एक साथ बैठे मिलने पर हेल्थ डायरेक्टर ने इस पर जमकर नाराजगी जताई।

क्वारैंटाइन सेंटर पर मरीजों की देखरेख करने वाली अधीक्षक को बुलाया तो वह अपने मुंह पर सिर्फ दुपट्टा लपेटकर आ गईं। इस बात से नाराज हेल्थ डायरेक्टर श्री गोयल ने अधीक्षक से कहा जब तुम ही सुरक्षा का ध्यान नहीं रखोगी तो संदिग्ध मरीजों को कैसे स्वस्थ रख पाओगी। इससे पहले उन्होंने इंडियन चौराह स्थित कोविड केंद्र का भी जायजा लिया था। कुछ दिन पहले इस केंद्र पर सलाद में इल्ली निकल आई थी। इसको लेकर भी उन्हें यहां पर भर्ती मरीजों से पूछताछ की।

प्रभावी ढंग से कोविड मरीजों का पता लगाए
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में दोनों अधिकारियों ने जिले में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण तथा बचाव के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव व सीएमएचओ डॉ. शशि ठाकुर ने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम, संक्रमित व्यक्तियों के इलाज, फीवर क्लीनिक, आरआरटी टीम के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। श्री चंद्रशेखर व श्री गोयल ने कोरोना वायरस को नियंत्रण में रखने के लिए अत्यंत सक्रियता पूर्वक निगरानी करने, रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए।

0



Source link