- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- The Forest Department Has Dug The Pit For Plantation From The Laborers, The Charge Of The Laborers The Officials Say They Will Not Pay What They Have To Do
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्ट्रेट में भुगतान की मांग को लेकर आए मजदूर।
- मजदूरों ने शुक्रवार को कलेक्टर से की मामले की शिकायत
- मजदूरों को जल्द भुगतान दिलाने का मिला आश्वासन
बंडा में मजदूरों से काम कराकर उन्हें भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मजूदरों ने इसकी शिकायत शुक्रवार को सागर आकर कलेक्टर दीपक सिंह से की है। मजदूरों का कहना है कि उत्तर वन मंडल की बंडा रेंज में उनसे दो माह मजदूरी कराई गई और जब भुगतान का समय आया, तो अधिकारियों का कहना है कि भुगतान नहीं करेंगे, जो करना है कर लो। अधिकारियों के इस रवैए से सभी मजदूर परेशान है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने मजदूरों को जल्द भुगतान दिलाने का आश्वासन दिया है। मजदूरों ने बताया कि उनसे करीब दो माह से उत्तर वन मंडल की बंडा रेंज के चौकी गांव में पौधारोपण के लिए चूना डलवाकर गड्ढे खोदवाए जा रहे हैं लेकिन अधिकारी भुगतान नहीं कर रहे। मजदूरों ने बताया कि अधिकारियों से कई बार मजदूरी मांगी गई लेकिन अब उनका स्पष्ट कहना है कि जो करना है कर लो, भुगतान नहीं करेंगे। इसके बाद कलेक्टर से भुगतान कराने की मांग की है। इस मामले को लेकर उत्तर वन मंडल के बंडा रेंज के रेंजर आरके द्विवेदी का कहना है कि मजदूरों ने खाते नंबर नहीं दिए हैं। इस वजह से उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। मजदूरों का कहना है कि उन्हें कैश भुगतान कर दें। जो विभागीय प्रक्रिया की वजह से संभव नहीं है। रेंजर का कहना है कि मजदूरों से कह गया कि चलकर गड्ढों की गिनती करवा लें, नपाई करवा लें। क्योंकि इसी हिसाब से भुगतान होगा लेकिन इसके लिए भी मजदूर तैयार नहीं हो रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही खाते नंबर मिलेंगे भुगतान कर दिया जाएगा।