महूएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- ब्रिज काे चाैड़ा करने में करीब 60 लाख रुपए की लागत अाएगी
रेलवे द्वारा शहर के डाॅ. अांबेडकर महू रेलवे स्टेशन पर ब्राडगेज विस्तार के बाद से ही कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत पीठ राेड के अंडरब्रिज काे चाैड़ा करने का काम भी रेलवे कर रहा है। इस अंडरब्रिज काे चाैड़ा करने के लिए 26 पैनल्स तैयार किए जा रहे हैं। इनमें अब तक 24 पैनल्स तैयार हाे चुके हैं। बचे हुए दाे पैनल्स का काम अागामी दस दिन में पूरा हाे जाएगा। इसके बाद सितंबर में संभवत: इन पैनल्स काे लगाकर अंडरब्रिज काे चाैड़ा करने की तैयारी है। साथ ही मीटर गेज ट्रैक को हटाने की योजना भी है। कितना हिस्सा हटाएंगे यह अभी तय नहीं है। रेलवे द्वारा पीठ राेड अंडरब्रिज काे चाैड़ा किया जाना है। इसके बाद यहां ब्राडगेज ट्रैक के प्लेटफार्म का विस्तार हाे सकेगा। इसी के साथ ही दाे रेलवे ट्रैक भी बढ़ जाएंगे। इस अंडरब्रिज के विस्तार का काम तेज गति से चल रहा है। इस अंडरब्रिज काे चाैड़ा करने के लिए रेलवे काे लंबे समय का मेगा ब्लाॅक नहीं लेना पड़े, इसके लिए ब्रिज के पैनल्स तैयार किए जा रहे हैं। अब सिर्फ दाे पैनल्स का काम चल रहा है। जैसे ही यह पैनल्स पूरेे हाेंगे। इसके बाद 28 दिन इन पैनल्स का क्यूरिंग पीरियड रहेगा। सितंबर में इन पैनल्स काे क्रेन से अंडरब्रिज की तरफ लगाकर अंडरब्रिज काे चाैड़ा कर दिया जाएगा। ब्रिज काे चाैड़ा करने में करीब 60 लाख रु. की लागत आएगी।
ऐसा चाैड़ा हाेगा ब्रिज : पीठ राेड अंडरब्रिज काे चाैड़ा करने की जाे याेजना है उसमें अंडरब्रिज काे मुक्तिधाम वाली दिशा में 18 मीटर व पीठ राेड से तांगा खाना वाली दिशा में 10 मीटर चाैड़ा किया जाएगा। इसके अलावा सिमराेल राेड आरओबी के पास से लेकर सारवान माेहल्ला की दिशा में 440 मीटर लंबे चाैथे प्लेटफार्म का काम भी किया जा रहा है। इसके अलावा अंडरब्रिज काे चाैड़ा करने के दाैरान तांगा खाना वाले हिस्से मंे मीटर गेज के ट्रैक काे भी हटाने की याेजना है। अभी यह तय नहीं है कि ट्रैक का कितना हिस्सा हटाया जाएगा।
ऐसी रहेगी एक पैनल
अंडरब्रिज काे चाैड़ा करने के लिए रेलवे जाे 26 पैनल्स तैयार कर रहा है। इसमंे एक पैनल 6 मीटर चाैड़ी व 2.9 मीटर ऊंची रहेगी। पुराने अंडरब्रिज की ऊंचाई व चाैड़ाई के अनुसार ही पैनल बनाए जा रहे हैं। जिससे अंडरब्रिज काे चाैड़ा करने में परेशानी ना हाे।
0