- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Smart City News Updates: Municipal Corporation Will Earn 1500 Crores By Selling 100 Acres Of Land
भोपाल15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल स्मार्ट सिटी का ज्यादातर हिस्सा न्यू मार्केट और उसके आसपास आता है। यहीं पर निर्माण कार्य चल रहा है।
- नगर निगम इस राशि का उपयोग अलग-अलग क्षेत्र के 23 प्रोजेक्ट पूरे करने में लगाएगा
- नगरीय विकास मंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भोपाल निगम कमिश्नर ने दी जानकारी
भोपाल नगर निगम स्मार्ट सिटी क्षेत्र की 100 एकड़ जमीन बेचकर 1500 करोड़ रुपए कमाएगा। निगम इस राशि का उपयोग अलग-अलग क्षेत्र के 23 प्रोजेक्ट पूरे करने में करेगा। नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भोपाल निगम कमिश्नर ने ये जानकारी दी।
गुरुवार को भूपेंद्र सिंह भोपाल, इंदौर और ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मंत्री ने सभी निगम कमिश्नर से कहा कि भोपाल जैसा इंक्यूवेशन सेंटर अपनी अन्य स्मार्ट सिटी में भी बनाएं। साथ ही स्मार्ट सिटी क्षेत्र में ग्रीनरी पर विशेष ध्यान दिया जाए। निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार 17 प्रतिशत से कम ग्रीन बेल्ट नहीं होना चाहिए। कमर्शियल कॉम्पलेक्स अथवा दुकानें स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा नहीं बनाई जाएं। स्मार्ट सिटी में मूलभूत सुविधाओं के विकास के कार्य करें। मंत्री ने ये भी कहा कि स्मार्ट सिटी खुद के वित्तीय संसाधन जुटाएं और इससे ही स्मार्ट सिटी का विकास करें।
भोपाल में 2 हजार शासकीय आवासों में 700 का निर्माण कार्य लगभग पूरा
भोपाल नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि स्मार्ट सिटी क्षेत्र में 2000 शासकीय आवासों का निर्माण चल रहा है। इनमें से 700 आवासों का काम लगभग पूरा हो गया है। साथ ही कमिश्नर ने मंत्री को आर्क ब्रिज और स्मार्ट सिटी रोड के कार्य की प्रगति कार्य की जानकारी दी।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कमिश्नर नगरीय प्रशासन निकुंज श्रीवास्तव को ग्वालियर जाकर स्मार्ट सिटी के कामों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाएं। मंत्री सिंह ने इंदौर स्मार्ट सिटी में कराए गए कामों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर जैसा कार्य अन्य स्मार्ट सिटी में भी होना चाहिए।
0