इंदौर में अब तक 4 हजार 992 मरीजों का सफल इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है
इंदौर (indore) में गुरुवार को 7 साल के बच्चे और 81 साल के बुजुर्ग समेत कुल 52 कोरोना मरीजों (corona patients) को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया.
7 साल के बच्चे और 81 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना को मात
इंदौर में गुरुवार को 7 साल के बच्चे और 81 साल के बुजुर्ग समेत कुल 52 कोरोना मरीजों को अरविंदो अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. डिस्चार्ज हुए मरीजों में 60 साल से अधिक आयु के 10 मरीज शामिल हैं.इनमें 80 साल से अधिक आयु के दो मरीज हैं. डिस्चार्ज किये गए मरीजों में बड़वानी जिले के 5, झाबुआ और धार जिले के तीन-तीन, खण्डवा मंदसौर, और खरगोन के एक-एक मरीज शामिल हैं.
5 हजार मरीज़ स्वस्थमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 4 हजार 992 मरीजों का सफल इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है. अभी अस्पतालों में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक हजार 914 है. बुलेटिन के मुताबिक 29 जुलाई, 2020 तक एक लाख 34 हजार 644 नागरिकों के सैम्पल लिये गए. इसमें से सात हजार 216 पॉजिटिव पाए गए. इनमें से 310 की मौत कोरोना की वजह से हुई.
बुधवार को 47 मरीज लौटे घर
इंदौर में बुधवार को भी आठ साल की बच्ची और 80 साल के बुजुर्ग सहित कुल 47 कोरोना मरीजों को अरबिंदो अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. इनमें 6 मरीज बड़वानी के,तीन मरीज धार के,दो झांसी के तथा झाबुआ, देवास, रतलाम और हरदा के एक-एक मरीज शामिल थे