रतलाम11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सैफी मोहल्ला के आमिल सा. शेख जौहर भाई शाकिर ईद मिलन करते हुए।
बोहरा समाजजनों ने गुरुवार को ईद का पर्व मनाया। समाजजनों ने इस साल कोरोना के चलते बिना गले लगे एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। नमाज के बाद कोरोना मुक्त भारत व अच्छी बारिश की कामना भी की गई।
समाज के सलीम आरिफ ने बताया कि सुबह 6 बजे घरों में नमाज अदा की गई। जल्द से जल्द कोरोना खत्म हो, अच्छी बारिश होने की दुआ की गई। आमिल साहब ने समाजजनों को संदेश दिया कि अभी कोरोना से लड़ाई बाकी है। इसलिए, बच्चे व बुजुर्ग ध्यान रखें।
शहर काजी ने दिया प्रशासन को धन्यवाद : शनिवार-रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश में राहत पर शहर काजी सैयद अहमद अली ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है। उन्होेंने कहा कि इससे ईद और राखी को समाजजन मना सकेंगे। इस संबंध में मंगलवार को पत्र दिया था।
0