अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त: भोपाल के ईरानी डेरे पर बड़ी कार्रवाई शुरू; सरकारी जमीन पर वर्षों से जमे कब्जे को हटाया जा रहा

अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त: भोपाल के ईरानी डेरे पर बड़ी कार्रवाई शुरू; सरकारी जमीन पर वर्षों से जमे कब्जे को हटाया जा रहा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bhopal BMC Action News Update; Irani Dera Karyavahi Today Illegal Occupation On Government Land Bhopal District Ddministration BMC Action Near Bhopal Railway Station

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारी पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन और नगर निगम ने भोपाल रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। फोटो- शान बहादुर

  • भारती पुलिस बल तैनात, अभी तक विरोध की खबर नहीं

भोपाल में शनिवार सुबह जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 की तरफ ईरानी डेरे का अतिक्रमण हटाने पहुंच गई। सुबह से ही प्रशासन ने करीब 12 हजार वर्गफीट पर अवैध कब्जे और निर्माण को जेसीबी मशीन से हटा रही है। हालांकि यहां पर दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान हटा दिया। अभी तक विरोध की सूचना नहीं थी। दुकानदार खुद आज सुबह सुबह अपने दुकानों पर पहुंचे और दुकान में रखे सभी सामानों को अपने साथ ले गए।

सालों बाद प्रशासन हिम्मत जुटा पाया

राजधानी के ईरानी डेरे पर कुछ दिन पहले जिला प्रशासन और नगर निगम ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह कार्रवाई नहीं हो सकी थी। सालों बाद प्रशासन यहां पर कार्रवाई की हिम्मत जुटा पाया है। कुछ दिन पहले करोंद क्षेत्र अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरा पर पुलिस पार्टी पर हमला हो गया था। धोखाधड़ी के एक मामले में सागर पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। उस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया था और पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई थी।

समिति ने कब्जा कर रखा

जानकारी के अनुसार 80 फीट चौड़ी हमीदिया समानांतर सड़क के किनारे अवैध कब्जे वाली करीब 12 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन पर हसैनी जनकल्याण समिति का अवैध कब्जा है।



Source link