Bhopal Coronavirus Cases Count Today Update | Crose Indore Over Corona Active Case In Madhya Pradesh | भोपाल ने इंदौर को पीछे छोड़ा; एक्टिव केस मामले में नंबर वन पर आया, 2500 के पार सक्रिय मरीज

Bhopal Coronavirus Cases Count Today Update | Crose Indore Over Corona Active Case In Madhya Pradesh | भोपाल ने इंदौर को पीछे छोड़ा; एक्टिव केस मामले में नंबर वन पर आया, 2500 के पार सक्रिय मरीज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Coronavirus Cases Count Today Update | Crose Indore Over Corona Active Case In Madhya Pradesh

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के चौक स्थित जामा मस्जिद में इस बार सार्वजनिक रूप से नमाज अता नहीं की गई। सिर्फ पांच लोगों ने ही नमाज की। लॉक डाउन के कारण गलियां भी सुनसान रहीं। । फोटो- शान बहादुर

  • इंदौर में अब 2060 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा
  • 27 मार्च को भोपाल में मिले थे 3 और इंदौर में 13 पॉजिटिव थे

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल कोरोना संक्रमित एक्टिव केस के मामले में राज्य में पहले नंबर पर आ गया है। अब यहां पर 2508 मरीजों का अस्पताल में चल चल रहा है, जबकि इंदौर में यह संख्या 2060 है। ऐसे में अब तक प्रदेश में पहले नंबर पर चल रहे इंदौर को भोपाल ने पीछे छोड़ दिया है। यह स्थिति बीते करीब 15 दिन से भोपाल में 100 या उससे अधिक संक्रमितों के लगातार मिलने के कारण बनी है। यह जानकारी एजेंसी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार है।

भोपाल में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए ईदगाह हिल्स स्थित टीबी अस्पताल में नए कोविड वार्ड में शुक्रवार से मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया।

संक्रमित कम एक्टिव केस ज्यादा हुए
इंदौर से भोपाल की तुलना की जाए, तो अभी इंदौर में संक्रमितों की संख्या ज्यादा है, लेकिन एक्टिव केस के मामले में भोपाल उससे कहीं आगे निकल गया है। राजधानी में शनिवार सुबह 168 नए केस मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 6647 हो गई है। इनमें से 2508 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जबकि इंदौर में 120 नए मामले आने के बाद पॉजिटिव केस 7448 हो गए हैं। इनमें से 2060 का इलाज चल रहा है।

इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में आयोजित प्रशिक्षण में समस्त एडीएम,एसडीएम,तहसीलदार और मैदानी कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। यह फोटो 3 जुलाई की है।

इंदौर से आधी हुई भोपाल में मौतें
कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की बात की जाए, तो इस मामले में इंदौर अभी भी भोपाल से कहीं आगे हैं। इंदौर में अब तक 312 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि भोपाल में 176 पॉजिटिव अपनी जान गवां चुके हैं। प्रदेश में कुल 867 लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों शहरों के आंकड़े मिला लिए जाएं तो शेष 50 जिलों में मौतों की संख्या आधे से भी काफी कम है।

दोनों शहरों के तुलनात्मक आंकड़े

दिन इंदौर में केस (संक्रमित/एक्टिव) भोपाल में केस (संक्रमित/एक्टिव)
27 मार्च 13/13 3/3
27 अप्रैल 1207/1176 428/415
27 मई 3182/1526 1356/452
27 जून 4575/960 2705/600
27 जुलाई 6987/1982 5503/1816
1 अगस्त 7448/2060 6647/2508

0



Source link