मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ होटल में ठहरा: पत्नी का आधार कार्ड लगाया; हिंदू संगठन पुलिस संग पहुंचे, FIR – Ujjain News

मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ होटल में ठहरा:  पत्नी का आधार कार्ड लगाया; हिंदू संगठन पुलिस संग पहुंचे, FIR – Ujjain News



उज्जैन में एक होटल में मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के ठहरने का मामला सामने आया है। युवक ने होटल में कमरा लेने के लिए अपनी पत्नी का आधार कार्ड इस्तेमाल किया। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ होटल पहुंचे, जिसके बाद युवक के खिलाफ एफ

.

यह घटना शुक्रवार को महाकाल थाना क्षेत्र के गधा पुलिया स्थित हकीमी होटल की है। आगर निवासी शाकिर हुसैन (पिता मेहराजउद्दीन मंसूरी) 30 वर्षीय हिंदू युवती के साथ होटल पहुंचा था। उसने युवती की पहचान छिपाने के लिए अपनी पत्नी रियाना मंसूरी का आधार कार्ड देकर कमरा नंबर 153 लिया था।

होटल संचालक अली अजगर को युवक पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने हिंदू जागरण मंच को सूचना दी। मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह भदौरिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस को लेकर होटल पहुंचे। इस दौरान मंच के मितेश खत्री, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप लोहार और राहुल चंदेरी भी मौजूद थे।

हिंदू जागरण मंच के संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि शाकिर आगर में महाकाल अस्पताल में काम करता था, जहां उसका संपर्क युवती से हुआ था। युवती की शादी हो चुकी है। शाकिर का बड़ौद चौराहे पर लाइफलाइन नाम से मेडिकल स्टोर है। युवती ने अपने परिवार को महाकाल दर्शन का कहकर उज्जैन आने की बात कही थी। पहले उन्हें किसी अन्य होटल में कमरा नहीं मिला, जिसके बाद वे हकीमी होटल पहुंचे थे।

पुलिस ने रात में शाकिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और उसे जल्द ही उनके सुपुर्द किया जाएगा।



Source link