Indore Coronavirus News Updates; Nagar Nigam Started Ek Mask Aake Zindagi Campaign | सक्षम लोगों से मास्क लेकर जरूरतमंदों को बांटेगा निगम, 50 ई-रिक्शा भीड़ वाले इलाकों में घूमकर करेंगे लोगों को कोराेना के प्रति जागरुक

Indore Coronavirus News Updates; Nagar Nigam Started Ek Mask Aake Zindagi Campaign | सक्षम लोगों से मास्क लेकर जरूरतमंदों को बांटेगा निगम, 50 ई-रिक्शा भीड़ वाले इलाकों में घूमकर करेंगे लोगों को कोराेना के प्रति जागरुक


इंदौर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभियान का समर्थन करते हुए गौरव खंडेलवाल ने 2000 मास्क निगम को दिए।

  • अभियान की शुरुआत अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने संजय सेतु पर जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरण कर की

एक मास्क लगाने से कोरोना संक्रमण को फैलने से रोककर कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसी थीम को ‘एक मास्क, अनेक जिंदगी अभियान’ का नाम देते हुए निगम ने कोरोना के प्रति जनजागरुकता लाने की शुरुआत शनिवार से की। इस दौरान निगम न सिर्फ लोगों को जागरुक करेगा, बल्कि सक्षम लोगों से मास्क लेकर जरूरतमंदों में वितरित भी करेगा।

अभियान की शुरुआत सुबह 11 बजे अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने संजय सेतु पर जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरण कर की। गौरव खंडेलवाल द्वारा 2000 मास्क निगम को प्रदान किए गए। यह मास्क जरूरतमंद लोगों को निगम द्वारा विभिन्न स्थानों से वितरण किए जाएंगे। इसकी शुरुआत प्रतीकात्मक रूप से शनिवार से की गई। निगम ऐसे ही शहर के अन्य सक्षम लोगों से भी मास्क लेकर ऐसे लोगों को बांटेगा जो मास्क खरीदने की स्थिति में नहीं हैं।

अभियान के साथ ही यहां से 50 ई-रिक्शा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन रिक्शों के द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए मास्क ठीक से लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, सैनिटाइजर का उपयोग करना, साबुन, पानी से बार-बार हाथ धोना.. के संबंध में अनाउंसमेंट कर जागरुक किया जाएगा। यह रिक्शे भीड़वाले इलाकों में लगातार भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

0



Source link