मारपीट: मालथाैन तहसीलदार का वीडियो वायरल, मजदूर से मारपीट करते दिखे

मारपीट: मालथाैन तहसीलदार का वीडियो वायरल, मजदूर से मारपीट करते दिखे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खुरई20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मालथौन में बुधवार काे मालथौन तहसीलदार का मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। खनन माफिया पर कार्रवाई के दाैरान मालथौन तहसीलदार सतीश वर्मा एक मजदूर को लात-घुसे मारते नजर आ रहे हैं, यह वीडियाे वायर फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमराें में कैद हाेना बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मालथौन के सम्भव ट्रेडर्स पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में रेत सीमेंट से भरी हुई थी। वहां तहसीलदार के पहुंचने एवं बदसलूकी के साथ पेश आराेप है। उसके साथ ही मजदूर के साथ मारपीट की, दुकान संचालक को भी बुरा भला कहा।

बताया गया कि अधिकारी रेत माफियाओं को तलाश में निकले थे जो रॉयल्टी पर रेत का विक्रय कर रहे वहां पहुंचकर कार्रवाई करने लगे। तहसीलदार की कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बना रहा है। हालांकि बीते दिन तहसीलदार सतीश वर्मा का स्थांतरण सागर हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्या कार्रवाई हाेगी।



Source link