Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बांदरी20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंत्री कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बांदरी में पहले राउंड में 86 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें से 43 टीमें जीतकर दूसरे राउंड में पहुंच गईं। दूसरे राउंड के मैच गुरुवार से शुरू हाेंगे। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने पहुंचकर खिलाड़ियों का परिचय लेकर मैच प्रारंभ कराया। पांच मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच रायल बांदरी, दूसरा बम्होरी हुडडा, तीसरा उजनेट, चाैथा सहारा रतनपुर, पांचवा नगर परीषद बांदरी ने जीता।