- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Death Of One Woman, Including Driver, Injured Groom Said: The Driver Had Drunk Alcohol; The Case Of Tribal dominated Jhirnya
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दूल्हे को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारात लेकर लौट रही एक बोलेरो पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दो घायलों को खरगोन रेफर किया। मामला आदिवासी बहुल झिरन्या का है। घायल दूल्हे का कहना है, ड्राइवर नशे में धुत था। टर्न आने पर तेज रफ्तार वाहन का संतुलन बिगड़ा और पलट गया।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम 4 बजे के करीब भीकनगांव तहसील के थाना झिरन्या अंतर्गत हिलापड़ाव चौकी की है। गांव मुण्डिया की बारात धूपी गांव गई थी। वापस लौटते समय धूपी घाट के यहां टर्न में बोलेरो वाहन पलट गया। वाहन में करीब 12 लोग सवार थे, जिसमें दूल्हा भी घायल हुआ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को झिरन्या के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया। एंबुलेंस स्टाफ कर्मी जिब्राइल खान व रामकैलाश दांगी ने बताया, 24 वर्षीय रमेश ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 45 वर्षीय दसीबाई की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। एक 7 साल के बालक व महिला को गंभीर स्थिति में खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया।