Indore crorona newa Corona infected 92-year-old doctor discharged from hospital | 92 वर्षीय डॉक्टर कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे, इंडेक्टस मेडिकल कॉलेज से भी 60 लोग हुए डिस्चार्ज

Indore crorona newa Corona infected 92-year-old doctor discharged from hospital | 92 वर्षीय डॉक्टर कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे, इंडेक्टस मेडिकल कॉलेज से भी 60 लोग हुए डिस्चार्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Crorona Newa Corona Infected 92 year old Doctor Discharged From Hospital

इंदौर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

92 साल के डॉ. शब्द शरण दवे को स्टाफ ने फूल देकर घर रवाना किया।

  • डॉक्टर को 22 जुलाई को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल लाया गया था
  • एमटीएच अस्पताल से घर लौटने से पहले स्वस्थ्य हुए मरीजों ने परिसर में पौधारोपण भी किया

बड़नगर के रहने वाले 92 साल के डॉ. शब्द शरण दवे ने इस उम्र में कोरोना को हरा दिया। शनिवार को स्वस्थ होने के बाद एमटीएच अस्पताल से घर लौटे। परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके अलावा इंडेक्स अस्पताल से 60 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौटे।

22 जुलाई को बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई थी

दवे की बहू व एमटीएच की प्रभारी अधिकारी डॉ. अनुपमा दवे ने बताया ससुरजी को 22 जुलाई को बुखार आया और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। 26 को इंदौर की सेंट्रल लेब में सीटी स्कैन, कोविड सहित अन्य जांच कराई। इसी दिन शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव निकली और सीटी स्कैन में निमोनिया निकला। इसी दिन रात को एमटीएच में भर्ती किया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई जो नेगेटिव निकली। उन्होंने 55 साल तक बड़नगर में मरीजों का इलाज किया। प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि ऑक्सीजन थेरेपी 2 से 3 दिन दी गई। दवा शुरू की, तो तुरंत स्वास्थ्य में सुधार हुआ, सांस लेने की दिक्कत कम हो गई। बुखार उतर गया। स्वस्थ होकर घर लौट गए।

0



Source link