Raksha Bandhan 2020; Madhya Pradesh School Students and Teachers Tied 30 Feet Long Rakhi To Trees In Simori | पेड़ों को 30 फीट लंबी राखी बांधकर उनकी हिफाजत करने का वचन दिया, स्कूली बच्चों ने हाथ से राखी बनाई

Raksha Bandhan 2020; Madhya Pradesh School Students and Teachers Tied 30 Feet Long Rakhi To Trees In Simori | पेड़ों को 30 फीट लंबी राखी बांधकर उनकी हिफाजत करने का वचन दिया, स्कूली बच्चों ने हाथ से राखी बनाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Raksha Bandhan 2020; Madhya Pradesh School Students And Teachers Tied 30 Feet Long Rakhi To Trees In Simori

बैतूलएक घंटा पहले

बैतूल में स्कूली बच्चों ने अनोखा प्रयोग करते हुए सागौन के पेड़ को 30 फीट लंबी राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया।

  • शासकीय मिडिल स्कूल सिमोरी के शिक्षकों ने अभिनव प्रयोग किया, 1998 से काम कर रहे हैं
  • आदिवासी छात्रों ने बनाई एक से बढ़कर एक राखियां, प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया

रक्षाबंधन भाई-बहन प्रेम के अटूट बंधन का त्योहार है। इसमें भाई अपनी बहन की हर मुसीबत से रक्षा करने का वचन देता है। इस संदेश को बैतूल जिले के शासकीय स्कूल सिमोरी के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने समझा और उन्होंने पेड़ों को राखियां बांधकर उनकी हिफाजत करने का संकल्प लिया। स्कूली बच्चों और उनके शिक्षकों ने ताप्ती किनारे सागौन के जंगल में पेड़ों को 30 फीट लंबी राखी बांधकर उन्हें हिफाजत का वचन दिया। इसके जरिए उन्होंने प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दिया।

5 दिन में तैयार की 30 फीट लंबी राखी
स्कूल टीचर ममता गोहर ने बताया कि 30 फीट लंबी राखी 5 दिनों में हाथ से ही तैयार की गई है, हस्तकला का प्रयोग कर इसे आकर्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया राखी को यूं तो भाई-बहन के अटूट प्रेम के बंधन के रूप में जाना जाता है। पर पेड़-पौधों की सुरक्षा का भी हमारा दायित्व है, इसलिए पेड़-पौधों को अपना भाई मानकर राखी बांधी है।

शिक्षकों ने भी पेड़ों को राखी बांधकर रक्षा करने का संकल्प लिया।

पेड़ों की रक्षा का संकल्प

शिक्षकों ने बताया कि पेड़ हम सब से अपील करता है कि मैं कोई सांप नहीं कि न पालो मुझको, मैं छांव दूंगा, हवा दूंगा बस एक बार कटने से बचा लो मुझको। इसी अपील से प्रेरित होकर शिक्षक शैलेंद्र बिहारिया, ममता गोहर, राधिका पटैया, रत्ना चौरसिया, श्याम परते, अजय बड़ौदे, लता घाणेकर ने भैया नंबर वन को 30 फिट लंबी राखी आरती उतारकर बांधी व पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया। चूंकि एक तारीख से लॉकडाउन प्रारंभ हो जाएगा, इसी कारण 31 जुलाई को यह कार्यक्रम चुनिंदा लोगो की उपस्थिति में किया गया।

1998 से निभा रहे परम्परा

शैलेन्द्र बिहारिया ने बताया कि पेड़ों को राखी बांधने का कार्यक्रम 1998 से चला रहे है पेड़ हमारे भैया नंबर वन है इनके जैसा कोई नही है। सभी को अपने आसपास लगे पेड़ों को राखी बांध रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

0



Source link