- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- 31 Patients, Doctors And Officials Bid Farewell To Patients With Applause After Returning Home From Ratlam Medical College
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना की जंग जीत कर घर लौट रहे
- स्वस्थ हुए मरीजों ने की डॉक्टरों और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की तारीफ
- कोरोना की जंग जीत कर घर लौट रहे मरीजों को मास्क और सैनिटाइजर देकर किया स्वागत
रतलाम शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर रतलाम मेडिकल कॉलेज से राहत की खबर सामने आई है। यहां कोरोना की जंग जीतकर 31 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर आज लौटे हैं। शहर विधायक और कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर ठीक होकर घर लौट रहे मरीजों का तालियों से स्वागत कर उन्हें विदाई दी है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने भी तालियां बजाकर स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों को विदाई दी। स्वस्थ हो चुके मरीजों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्टाफ की जमकर तारीफ की और यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर बताया है। दरअसल बीते कुछ दिनों से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था गड़बड़ाने और परिजनों के हंगामे के वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे थे लेकिन एक साथ 31 मरीजों के ठीक होकर लौटने से आमजन में मेडिकल कालेज की व्यवस्था के प्रति विश्वास और भरोसा क़ायम हो सकेगा। वही स्वस्थ हो चुके मरीजों ने भी मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं को लेकर सकारात्मक फीडबैक दिया है । मेडिकल कॉलेज पहुंचे शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से प्रतिदिन 20 से 25 मरीज ठीक हो कर घर लौटने लगे हैं । रतलाम के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने भी मेडिकल कॉलेज में दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं के लिए ₹20 लाख मंजूर किए हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज में 280 रेमडेसीविर इंजेक्शन की व्यवस्था करवाई गई है। आगे भी मरीजों के लिए दवाइयों और इंजेक्शन की कमी नहीं आने दी जाएगी। बहरहाल रतलाम मेडिकल कॉलेज से आज फिर कोरोना की जंग जीतकर लौटे 31 मरीजों की संख्या ने बेकाबू हो रही कोरोना की रफ्तार के बीच राहत जरूर पहुंचाई है ।