- Hindi News
- Local
- Mp
- ; MP COVID Hospital Bill; Shivraj Singh Chauhan Government Constituted Committee Of 3 Senior Ias Officers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मध्य प्रदेश3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने अब कोविड मरीजों से अनाप-शनाप बिल वसूलने के मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसे अस्पतालों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने 3 सीनियर आईएएस अफसरों की कमेटी बना दी है। इसमें 2 प्रमुख सचिव और 1 सचिव स्तर के अधिकारी शामिल किए गए हैं। यदि किसी भी अस्पताल में घोषित पैकेज से ज्यादा बिल वसूलने की शिकायत मिलेगी तो यह कमेटी तत्काल जांच कर एक्शन लेगी।
यह आदेश मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि कोविड के मरीजों के इलाज के लिए घोषित किए गए पैकेज राज्य सरकार के पोर्टल सार्थक पर प्रदर्शित किए गए है। यदि इससे ज्यादा बििलंग कोई अस्पताल करेगा तो उसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। इसमें प्रमुख सचिव संजय दुबे, प्रतीक हजेला और स्वास्थ्य विभाग के पूर्व आयुक्त डा. संजय गोयल को सदस्य बनाया गया है। बता दें कि मंगवाार को कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कोलार ने 4 अस्पतालों पर कार्रवाई गई थी। जहां मरीजों से ज्यादा बिल वसूलने की शिकायत मिली थी। जिला प्रशसन की टीम ने कोलार स्थित रुद्राक्ष मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भगवती गौतम एवं निर्माणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल तथा उबंटू हॉस्पिटल में छापा मार कर मरीजों के परिजनों से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस कराई गई। इसके साथ ही रुद्राक्ष और उबंटू हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।