Aaqib Javed ने दिया बड़ा बयान, ‘Virat Kohli को Babar Azam से सीखने की है जरूरत’

Aaqib Javed ने दिया बड़ा बयान, ‘Virat Kohli को Babar Azam से सीखने की है जरूरत’


नई दिल्ली: इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बहतरीन बल्लेबाज हैं. क्रिकेट के दिग्गज अक्सर बहुत से बल्लेबाजों की तुलना विराट से किया करते हैं. इन बल्लेबाजों में एक नाम पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) का भी है. लेकिन पाकिस्तान के एक पूर्व खिलाड़ी ने अब बाबर को विराट से भी बेहतर बता दिया. 

‘विराट को बाबर से सीखने की जरूरत’

बाबर आजम (Babar Azam) भी एक अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) से बेहतर आज तक किसी ने नहीं बताया है. लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद (Aaqib Javed) ने ऐसा भी कर दिया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट WION के मुताबिक जावेद ने कहा, ‘बाबर आजम की तुलना में विराट कोहली के पास एक बेहतर रेंज [शॉट्स] है, लेकिन उनके पास कमजोरी का एक क्षेत्र भी है. यदि गेंद स्विंग करती है, तो वो ऑफ स्टंप के आस पास फंस जाते हैं, खासकर इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन के सामने.’ 

कर दी सचिन से तुलना 

उन्होंने कहा, जब आप बाबर को देखते हैं, तो आप उनमें कोई भी कमजोर क्षेत्र नहीं देखते हैं. जैसे, सचिन तेंदुलकर के पास भी कोई कमजोर क्षेत्र नहीं था. बाबर तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित और अच्छे हैं. अगर वो कोहली की फिटनेस दिनचर्या को अपनाता है तो वह और भी बेहतर खिलाड़ी बन जाएगा. इस बीच, कोहली बाबर को देखकर अपनी तकनीक में सुधार कर सकते हैं ताकि वह फंस न जाए.’

रैंकिंग में विराट के करीब बाबर 

अगर बल्लेबाजों की इंटरनेशनल रैंकिंग की बात करें तो विराट कोहली (Virat Kohli) लगातार टॉप पर बने रहते हैं. बाबर (Babar Azam) की बात करें तो वे भारत के हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पीछे छोड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. विराट (Virat Kohli) के 857 रेटिंग अंक हैं. जबकि बाबर की बात करें तो उनके 852 अंक हैं. वहीं अगर रोहित को देखें तो तीसरे स्थान पर उनके 825 अंक हैं.   





Source link