भिंड6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भिंड जिले के एक गांव में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, फायरिंग में दो युवक घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- पुलिस ने आपसी रंजिश का मामला बताया, अब तक नहीं लिखी गई एफआईआर
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जवासा में तेरहवीं के कार्यक्रम में आए दो युवकों की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, ग्राम जवासा में हरी सिंह कुशवाह की पत्नी की तेरहवीं कार्यक्रम में तीन लोगों ने दो युवकों पर फायरिंग कर दी, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
मृतकों की पहचान जवासा निवासी मुकेश सिंह कुशवाह (33) तथा उसके रिश्तेदार प्रवीण सिंह (28) निवासी कीरतपुरा के रुप में हुई है। वहीं, घायल दो युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अभी किसी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
0