Liquor mafia operatives brutally beaten the young man, Indore police filed a case after the video went viral on the Saashal media | शराब माफिया के गुर्गों ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया

Liquor mafia operatives brutally beaten the young man, Indore police filed a case after the video went viral on the Saashal media | शराब माफिया के गुर्गों ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Liquor Mafia Operatives Brutally Beaten The Young Man, Indore Police Filed A Case After The Video Went Viral On The Saashal Media

इंदौर4 घंटे पहले

युवक को अन्नपूर्णा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी किए जाने के संदेह में आरोपियों द्वारा पकड़ा गया था और उसके साथ मारपीट की गई थी।

  • जिसे बंधक बनाकर पीटा गया था, उस युवक का पता नहीं चलने से टीआई खुद बने फरियादी
  • मामले में 6 राजेन्द्र नगर पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

शराब माफिया के गुर्गों द्वारा एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। गुर्गों को शक था कि युवक अवैध शराब की तस्करी करता है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार, मामले में चोइथराम स्थित शॉप के मैनेजर हंसराज, कर्मचारी नीलेश, सत्येंद्र, सोनू सिंह, शिवा और रामनिवास पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक को अन्नपूर्णा क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी किए जाने के संदेह में आरोपियों द्वारा पकड़ा गया था और उसके साथ मारपीट की गई थी। जिस युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था वह पुलिस के सामने नहीं आया है। इसके चलते राजेन्द्र नगर थाने के टीआई काे फरियादी बनाकर केस दर्ज किया गया है।

इंदौर जिले की अधिकांश शराब दुकानों में इस तरह की गुंडा स्क्वॉड बन गई है, लेकिन पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

इंदौर में शराब माफिया के कर्मचारियों की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। अवैध शराब के परिवहन की चेकिंग का काम पुलिस और आबकारी विभाग का है लेकिन यह गुंडे शंका के आधार पर किसी भी व्यक्ति की चेकिंग कर रहे हैं। इंदौर जिले की अधिकांश शराब दुकानों में इस तरह की गुंडा स्क्वॉड बन गई है लेकिन पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।

0



Source link