Municipality set up mask bank as part of campaign, will now distribute daily | नगर पालिका ने की अभियान के तहत मास्क बैंक की स्थापना, अब रोज बांटेंगे

Municipality set up mask bank as part of campaign, will now distribute daily | नगर पालिका ने की अभियान के तहत मास्क बैंक की स्थापना, अब रोज बांटेंगे


नागदा11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना मुक्ति के लिए राज्य शासन द्वारा एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा भी इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत नगर पालिका कार्यालय में मास्क बैंक की स्थापना की गई। इस बैंक द्वारा जो भी व्यक्ति मास्क वितरण करना चाहता है या देना चाहता है तो वह आकर मास्क से जमा करवा सकते हैं तथा जरूरतमंद यहां पर आकर मास्क ले भी सकता है। स्थानीय नारायण चौराहा पर एसडीएम आर.पी. वर्मा के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासनिक, नगर पालिका अधिकारियों के साथ जरूरतमंदों को निशुल्क मास्क वितरित किए गए। सीएमओ प्रदीप शास्त्री ने बताया अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। यूनाइटेड कॉर्पोरेशन द्वारा 200 मास्क नगर पालिका को दिए गए जिनका वितरण नगर पालिका द्वारा जरूरतमदाें को किया जा रहा है।

0



Source link