भोपाल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- यूटीडी में संचालित विभिन्न कोर्सेस की 1300 सीटों पर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू
उच्च शिक्षा विभाग के साथ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने भी सत्र 2020-21 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में संचालित पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कोर्स एम, एमएससी के अलावा यूजी कोर्स बीएएलएलबी व डिप्लाेमा, सर्टिफिकेट कोर्स की करीब 1300 सीट के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अगस्त तय की गई है। अभी अंडर ग्रेजुएशन (यूजी) के अंतिम वर्ष की परीक्षा नहीं होने के कारण रिजल्ट नहीं आए हैं। ऐसे में पीजी में प्रोविजनल एडमिशन दिए जाएंगे।
यह एडमिशन यूजी के फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर में प्राप्त अंक का प्रतिशत निकालकर तैयार की गई मेरिट के आधार पर दिए जाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर की अंकसूची की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। वहीं उसे विवि में सत्यापन के लिए बीयू में नहीं जाना होगा। शैक्षणिक कक्षाएं होने पर उसे विभाग में जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। अधिक जानकारी वेबसाइट www.bubhopal.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
यूटीडी… पीजी सब्जेक्ट वाइज व डिप्लाेमा सर्टिफिकेट की सीट संख्या
फैकल्टी ऑफ आर्ट्स एमए अरबिक – 10, संस्कृत – 20, भाषा-10, इंग्लिश-20, हिंदी -10, उर्दू – 20, पर्शियन – 10 फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एमए एजुकेशन – 20, एक्सटेंशन एजुकेशन एंड सोशल वर्क- 20, एमए/एमएससी इन ह्यूमन कंसियसनेश एंड योगिग साइंस -20, पीजी डिप्लोमा इन योगा थैरेपी-40, डिप्लोमा इन स्ट्रेस मैनेजमेंट -20 , सर्टिफिकेट इन योगिक साइंसेस -20
फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस
एमएससी बायोसाइंस – 20, बायोटेक्नोलॉजी-20,बायोकेमेिस्ट्री-20, जेनेटिक्स-15, मॉलीक्यूलर बॉयोलॉजी-20, एनवायरमेंट साइंस-20, लिम्नोलॉजी -20,माइक्रोबॉयोलॉजी-30, बॉटनी-30, जूलॉजी-40 एप्लाइड एक्वाकल्चर-35,पीजी डिप्लोमा इन एनिमल रिसोर्स मैनेजमेंट -10, एडवांस डिप्लोमा इन बॉयोसेफ्टी एंड बॉयोसिक्योरिटी-30
- फैकल्टी ऑफ लॉ-बीए-बीएएलएलबी-60, एलएलएम-30,
- फैकल्टी ऑफ काॅमर्स –एमकॉम- 40
- फैकल्टी ऑफ फिजिकल एजुकेशन – बीपीईएस-50, बीपीएड-50,एमपीएड-30
फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस एमए साइकोलॉजी
15, क्लिनिकल साइकोलॉजी-15 इकोनॉमिक्स (आरपीईजी)-30, जियोग्राफी-30, सोशियाेलॉजी-30, सोशल वर्ग-30, वूमन्स स्टडी-20 पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग -30 सर्टिफिकेट कोर्स इन ओल्डएज केयर -50,
0