Auspicious time for construction of Ram temple has been done at the convenience of PM Modi: Digvijay | पीएम मोदी की सुविधानुसार निकाला गया है राम मंदिर निर्माण का मुहूर्त : दिग्विजय

Auspicious time for construction of Ram temple has been done at the convenience of PM Modi: Digvijay | पीएम मोदी की सुविधानुसार निकाला गया है राम मंदिर निर्माण का मुहूर्त : दिग्विजय


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Auspicious Time For Construction Of Ram Temple Has Been Done At The Convenience Of PM Modi: Digvijay

भोपाल16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिग्विजय सिंह। (फाइल फोटो। )

  • अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बयानों का दौर जारी

अयोध्या में बुधवार को भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने और उसके मुहूर्त को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मंदिर निर्माण का मुहूर्त पीएम नरेंद्र मोदी की सुविधा के अनुसार निकाला गया है। वैसे भी चातुर्मास में शुभ कार्य नहीं होते तो अशुभ मुहूर्त में शुभ कार्य कैसे किया जा रहा है।

दिग्विजय के मुहूर्त को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि जिन्होंंने राम मंदिर के अस्तित्व को ही नकार दिया हो, आज मंदिर निर्माण के शुभ-अशुभ समय का निर्धारण कर रहे हैं। राम का तो नाम लेने से ही कार्य शुभ हो जाते हैं। वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कमलनाथ सुंदर कांड करा रहे हैं और दिग्विजय लंका कांड में व्यस्त हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मैंने जगदगुरु स्वामी स्वरूपानंद से पूछा कि चातुर्मास में शुभ कार्य नहीं किया जाता तो राम मंदिर का शिलान्यास क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये गलत हो रहा है। सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजर अंदाज करने का नतीजा राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पॉजीटिव। भारत के गृह मंत्री कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में हैं। मप्र के सीएम व भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव। दिग्विजय ने कहा कि मैं सभी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि चातुर्मास खत्म होने के बाद मंदिर निर्माण का भूमिपूजन करिए।

जब ऋषि मुनि यज्ञ करते थे तो, असुर और राक्षस उसमें विघ्न डालते थे, कांग्रेस के नेता यही कर रहे हैं : शिवराज

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि जब ऋषि मुनि यज्ञ करते थे तो, असुर और राक्षस आकर उसमें विघ्न डालते थे। कांग्रेस के नेता यही चरितार्थ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरे कांग्रेसियों राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है। दिग्विजय का कुछ अतिउत्साही नेताओं ने नारा दिया था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। वह शुभ घड़ी आई तो उनके पेट में दर्द होने लगा।
नरोत्तम बोले- कमलनाथ सुंदरकांड करा रहे हैं और दिग्विजय लंका कांड में व्यस्त
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ सुंदरकांड करवा रहे हैं और दिग्विजय सिंह लंका कांड में व्यस्त हैं। इतिहास गवाह है जब-जब कोई धार्मिक कार्य या हवन होते हैं तब आसुरी शक्तियां विघ्न बाधाएं डालती हैं। कमोेवेश ये उसी तरह की राजनीति है, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय क्या ज्योतिषाचार्य हो गए हैं, उन्होंने किससे मुहूर्त निकलवाया है, बता दें।

0



Source link