- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update | Madhya Pradesh Corona Cases District Wise Unlock 3 Today News; Indore Bhopal Jabalpur Ujjain Gwalior Khandwa Burhanpur
भोपाल15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोमवार की शाम भोपाल में पॉलिटैक्निक चौराहे पर लॉकडाउन के दौरान लंबा जाम लग गया। पुलिस को स्थिति सामान्य करने में दो घंटे लग गए।
- ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में संक्रमण बढ़ने के जो कारण सामने आए हैं उनमें राजनीतिक मेल-जोल, धार्मिक गतिविधियां, बाजारों में भीड़भाड़ प्रमुख हैं
- भोपाल में आज से लॉकडाउन खत्म हो गया है, व्यापारिक एवं अन्य गतिविधियां कंटेनमेंट एरिया को छोड़ बाकी जगह सामान्य रूप से शुरू होंगी
कोरोना के बढ़ते मामले और प्रदेश में आमजन की दिनचर्या के जो नजारे नजर आ रहे हैं वे हैरान करने वाले हैं। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद भी लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते नजर आ रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में संक्रमण बढ़ने के जो कारण सामने आए हैं उनमें राजनीतिक मेल-जोल, धार्मिक गतिविधियां, बाजारों में भीड़भाड़ प्रमुख हैं। भोपाल में आज से लॉकडाउन खत्म हो गया है। व्यापारिक एवं अन्य गतिविधियां कंटेनमेंट एरिया को छोड़ बाकी जगह सामान्य रूप से शुरू होंगी।
प्रदेश में सोमवार को 750 नए संक्रमित मिले, जबकि 14 मरीजों की मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 900 हो गया है। सरकार की कोरोना समीक्षा में सामने आया कि प्रदेश के कुल 34285 संक्रमितों में से 64.83 प्रतिशत सिर्फ पांच जिलों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और बड़वानी में हैं और यहां तेजी से मामले बढ़ते जा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इन पांच जिलों में अभी कुल 6020, जबकि बाकी 47 जिलों में 3266 एक्टिव केस हैं। यानी पांच जिलों में से प्रत्येक में औसतन 1204 एक्टिव केस हैं, जबकि बाकी 47 में सिर्फ 69 केस। विशेषज्ञों का मानना है कि इन जिलों में ज्यादा आवाजाही और व्यवसायिक गतिविधियों की अधिकता इसका एक बड़ा कारण है।
कहां-कितने एक्टिव केस
- भोपाल – 2380
- इंदौर – 2094
- ग्वालियर – 662
- जबलपुर – 512
- बड़वानी – 372

राजधानी के कई इलाकों में लॉकडाउन के दौरान ट्राफिक जाम की स्थिति रही। यातायात पुलिस को लोगों को समझाने काफी मशक्कत करनी पड़ी।
भोपाल में लॉकडाउन खत्म, रात में रहेगा कर्फ्यू
राजधानी में पिछले 10 दिन से जारी लॉकडाउन मंगलवार सुबह खत्म हो गया। जिला प्रशासन ने तय किया है कि इस अनलॉक में भी कुछ सख्ती बरकरार रहेंगी। सभी बाजार रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिम व योग संस्थान खोलने की अनुमति दे दी है और इसकी गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है, लेकिन शहर में इन्हें खोलने का फैसला मंगलवार को ही होगा। इसके लिए प्रशासन अलग से भी गाइडलाइन जारी कर सकता है। प्रशासन यह समीक्षा करेगा कि इस अनलॉक में क्या खोला जा सकता है और उसकी शर्तें क्या होंगी।
दुकानदार खुद भीड़ का ध्यान रखें, गोले बनाएं
- एडीएम सतीश कुमार एस ने बताया कि बाजार और दुकानें रात आठ बजे तक बंद होंगे ताकि देर रात तक लोग बाहर न निकलें।
- सभी प्रतिष्ठान संचालकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके यहां भीड़ न हो। इसके लिए उन्हें दुकान के बाहर गोले बनाने होंगे ताकि लोग साेशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें।
- अगर निजी कार्यालय में कोई कर्मचारी पॉजिटिव निकलता है तो उस ऑफिस को तीन से पांच दिन तक सील किया जाएगा।
- प्रोटोकॉल के तहत ऑफिस को पूरी तरह सैनेटाइज किया जाएगा। कंटेनमेंट एरिया में दुकानें बंद रहेंगी। इन्हें नहीं खोला जाएगा।
- सब्जी मंडियों और थोक बाजार पर नजर
- सब्जी मंडियों और पुराने शहर के थोक बाजारों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि सबसे ज्यादा भीड़ यहीं होती है। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों की मॉनीटरिंग करेंगे। गाइडलाइन का पालन न करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

गुना के कोविड केयर सेंटर संक्रमित मरीज की जांच करते चिकित्सक।
कोरोना अपडेट्स
- कांग्रेस एडवाइजरी जारी करेगी: बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कांग्रेस जल्द ही उपचुनाव वाली 27 विधानसभा सीटाें पर अपने नेताओं के लिए एडवाइजरी जारी करेगी। इसमें चुनाव आयाेग द्वारा जारी निर्देशाें का सख्ती से पालन करने की बात रहेगी। नेताओं से ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल मीटिंग करने और बड़ी सभाओं से परहेज करने को कहा जाएगा।
- शिवपुरी में 13 नए लोगों में कोरोना संक्रमण: 13 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसके बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 333 हो गयी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अनुसार शिवपुरी में 13 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। इसके बाद कुल पॉजीटिव मरीजों की संख्या 333 तक पहुंच गई है। अभी तक 265 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं एवं दो की मृत्यु हो चुकी है।
- नरसिंहपुर में 12 नए मरीज मिले 14 हुए स्वस्थ: 12 नए मामले सामने आए, तो वहीं, 14 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। 107 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी, जिसमें 12 पाॅजीटिव पाए गए। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढकर अब 195 तक पहुंच गयी। इसमें से आज 14 लोगों के स्वस्थ होने के बाद 120 मरीज अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में यहां 74 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
- भिंड में 15 नए पॉजीटिव मिले: 15 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 475 तक पहुंच गयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 15 नए पॉजीटिव मरीज मिले, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 475 हो गयी। जिसमें 432 रोगी ठीक होकर अपने घर चले गए तथा 43 का कोरोना सेंटर में इलाज चल रहा है।
0