- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Senior DCM Removes Chief Ticket Inspector Of Jabalpur Railway Station, Action After Protests By All India Ticket Checking Staff
जबलपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर में विवादों से घिरे मुख्य टिकट निरीक्षक को फोर्स लीव पर भेज दिया है।
- तानाशाही करते हुए मातहतों को नहीं दी जा रही थी छुटटी, एक के बेटे की मौत हो गई दूसरा कर्मचारी खुद अस्पताल में भर्ती हुआ
रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टॉफ द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के चलते सीनियर डीसीएम ने मुख्य टिकट निरीक्षक (डी) को पद से हटा दिया। कर्मचारियों ने उन पर तानाशाही करने का आरोप लगाया था। फिलहाल उन्हें फोर्स लीव पर भेजा गया है। सीनियर डीसीएम ने एक सप्ताह के अंदर किसी दूसरे सीटीआई को जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया है।
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर आल इंडिया टिकट चेकिंग स्टॉफ अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में वेस्ट सेंट्रल एम्प्लाइज यूनियन ने सीटीआई मनोश शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। सभी मनोज शर्मा को तत्काल हटाए जाने की मांग पर अड़े थे। लगातार मिल रही शिकायतों और विरोध प्रदर्शन के बाद सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने उन्हें हटाते हुए फोर्स लीव पर भेज दिया।
टीटी के डयूटी पर जाने के बाद बेटे की मौत
टीटी विवेकानंद 16 से 22 अक्टूबर तक की छुट्टी लेकर बिहार शरीफ गए थे। वहां बेटे की तबीयत खराब हो गई। आवेदन के बावजूद सीटीआई ने छुट्टी नहीं दी। मजबूरी में विवेकानंद जबलपुर आया और ट्रेन लेकर इलाहाबाद ड्यूटी पर गया। रास्ते में ही पत्नी ने बेटे की हालत नाजुक होने की सूचना दी। तब भी सीटीआई मनोज ने छुट्टी नहीं दी। आखिरकार उसके बेटे की मौत हो गई।
विवाद के बाद बिगड़ गई तबीयत
तानाशाही रवैये के चलते एक सीटीआई को रेल चिकित्सालय में भर्ती हो गया। छुट्टी मांगने के दौरान हुए विवाद के दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसी के बाद उन्हें हटाने को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ था।