इंदौर21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के सक्रिय होने से मंगलवार दोपहर शहर के अनेक क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।
- मंगलवार दोपहर को शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई
- सावन के अंतिम सोमवार को दिन में सिर्फ 0.4 मिमी बारिश हुई थी
सावन माह के दौरान बारिश ने इंदौर से मुंह मोड़ रखा था, लेकिन सावन समाप्त होते ही मंगलवार से शहर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को शहर के पूर्वी क्षेत्र में जमकर बादल बरसे। जिले में गत वर्ष की तुलना में अब तक 10 फीसदी कम वर्षा हुई है।
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के सक्रिय होने से मंगलवार दोपहर शहर के अनेक क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश होती रहेगी। शहर में अभी बारिश का आंकड़ा 12.7 इंच पर ही अटका है।
जिले में गत वर्ष की तुलना में 10 फीसदी कम वर्षा
इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अभी तक 410.11 मिमी औसत वर्षा हुई है। यह जिले की कुल सामान्य वर्षा की 43.07 प्रतिशत है। गत वर्ष इस अवधि में 498.58 मिमी औसत वर्षा हुई थी, जो सामान्य की 52.36 प्रतिशत है। इस तरह जिले में गत वर्ष आज तक हुई वर्षा की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस सीजन में अब तक इंदौर तहसील क्षेत्र में 317.8 मिमी, महू में 367.85 मिमी, सांवेर में 518.4 मिमी, देपालपुर में 473 मिमी और गौतमपुरा क्षेत्र में 373.50 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
0