- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Bike Filled Pistol Tip And Robbed Of 10 Lakh Jewelry, Crooks Imprisoned In CCTV, Escaped With 8 Kg Silver
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तिजाेरी में 8 किलो से ज्यादा की चांदी थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
7शहर में एक व्यापारी से बदमाशों ने 10 लाख रुपए से अधिक के जेवर और नकदी लूट ले गए। 4 बदमाश 2 बाइकों पर सवार होकर बाजार पहुंचे थे। दुकान में घुसकर व्यापारी पर पिस्तौल अड़ाकर डराया और तिजाेरी खोलकर लूटपाट की। तिजोरी में 8 किलो रखी चांदी भी साथ ले गए। घटना बेटमा थाना क्षेत्र में हुई।
व्यापारी पवन पुत्र सुरेंद्र सोनी (40) निवासी लाइफ सिटी कॉलोनी की भोजपुरी कॉलोनी स्थित पदमश्री काम्प्लेक्स में पवन ज्वेलर्स के नाम से सोने-चांदी की दुकान है। रविवार शाम 6.30 बजे 2 बाइक पर 4 बदमाश सवार होकर आए। पवन पर पिस्तौल अड़ा दी और मुंह पर टेप चिपका दिया। इसके बाद तिजोरी में रखे सोने चांदी की जेवरात और नगदी लूट कर फरार हो गए। बदमाश करीब 10 लाख से अधिक का माल लूट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की मगर उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
दो बदमाश बाइक पर फरार होते हुए केमरे में कैद हुए।
दो बदमाश बाहर रहकर निगरानी कर रहे थे
पवन के अनुसार बदमाशों ने शटर गिरा दी। बदमाशों ने पवन के मुंह पर टेप भी चिपका दी थी और चंद मिनटों में ही दुकान में रखा 100 ग्राम सोना 8 किलो से ज्यादा चांदी के जेवर सहित 30 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। जिस समय बदमाश दुकान के अंदर घुस कर सामान लूट रहे थे, उस दौरान उनके साथी बाहर गाड़ियां लेकर खड़े हुए थे। लूटपाट के बाद दुकान से निकले बदमाश तुरंत अपने साथियों के साथ गाड़ियों से फरार हो गए। घटना से पवन बदहवास हो गए थे। जैसे तैसे खुद को संभाल कर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।