बराबरी पर टक्कर होने के बावजूद आकंड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा भारी है. मगर टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के पिछले साल के प्रदर्शन को देखें तो इंग्लैंड ने कुल 12 मैच खेले थे, जिसमें से 8 में जीत दर्ज की और एक का परिणाम नहीं निकला. इंग्लैंड ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच खेले थे. जिसमें उसकी सबसे बड़ी जीत साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर में 9 विकेट से रही.
फॉर्म में हैं मलान और बटलर
ऑयन मॉर्गन की अगुआई वाली इंग्लैंड के पास जोस बटलर, डेविड मलान, बेन स्टोक्स जैसे खिलाड़ी हैं. जो इस फॉर्मेट के स्टार हैं. मलान की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए पिछले टी20 मैच में 47 गेंदों पर नाबाद 99 रन जड़े थे. मलान साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में आखिरी के दो मैचों के मैन ऑफ द मैच हैं. वहीं भारत ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ कुल 11 टी20 मैच खेले. जिसमें से 7 में जीत मिली, दो टाइ रहा और एक का परिणाम नहीं निकला.इंग्लैंड को इस चीज का फायदा जरूर मिल सकता है कि कोरोना के बाद उसने भारत की तुलना में ज्यादा टी20 मैच खेले. भारत ने कोरोना के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली. वहीं इंग्लैंड ने 9 मैच खेले. भारत के खिलाफ इंग्लैंड का यही अनुभव खतरनाक साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें :
Ind vs Eng: टक्कर बराबरी पर होने के बावजूद इंग्लैंड पर भारी है टीम इंडिया का पलड़ा, जानिए कैसे?
इंग्लैंड के कोच ने माना- टीम इंडिया से मिली दर्दनाक, अश्विन-अक्षर पटेल ने जीना मुश्किल कर दिया
यहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जानी पांच टी20 मैचों की शेड्यूल
पहला टी20: 12 मार्च, मोटेरा
दूसरा टी20: 14 मार्च, मोटेरा
तीसरा टी20: 16 मार्च, मोटेरा
चौथा टी20: 18 मार्च, मोटेरा
पांचवां टी20: 20 मार्च, मोटेरा
इंग्लैंड का स्क्वॉड: ऑयन मॉर्गन, मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशिद जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, टॉप्ले, मार्क वुड ,