Sangh chief Mohan Bhagwat, who arrived in Itarsi with a convoy of 15 trains from Nagpur, went to Ayodhya by train | नागपुर से 15 गाड़ियों के काफिले के साथ इटारसी आए संघ प्रमुख मोहन भागवत, ट्रेन से अयोध्या गए

Sangh chief Mohan Bhagwat, who arrived in Itarsi with a convoy of 15 trains from Nagpur, went to Ayodhya by train | नागपुर से 15 गाड़ियों के काफिले के साथ इटारसी आए संघ प्रमुख मोहन भागवत, ट्रेन से अयोध्या गए


इटारसी13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इटारसी। स्टेशन परिसर में संघ सर चालक भीड़ से घिरे नजर आए।

  • पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ हुए रवाना, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन में होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सोमवार 3 अगस्त की शाम इटारसी आए। वे नागपुर से सड़क मार्ग से यहां आए। उनके साथ 15 गाड़ियों का काफिला रेलवे स्टेशन परिसर में आया। यहां कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। ट्रेन आने तक वे स्टेशन पर रहे। शहर में कहीं नहीं रुके। अयोध्या जाने के लिए पुष्पक एक्सप्रेस से वे लखनऊ के लिए शाम 7.45 बजे रवाना हुए। अयोध्या में 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन होगा। भागवत भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सर संघ चालक के इटारसी आने के पहले स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मीडिया के स्टेशन पर आने से रोक का फरमान जारी करवा दिया। बताया कि यह निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। दूसरा कारण कोरोना महामारी बताया गया। लेकिन इटारसी रेलवे स्टेशन परिसर में संघ प्रमुख के गाड़ी से उतरने के बाद वे उन्हीं के समर्थकों की भीड़ से घिरे नजर आए। हालांकि यहां संघ कार्यकर्ताओं को भी आने की सूचना नहीं दी गई थी।

संघ प्रचारकों से कोरोना काल में चलाए सेवा प्रकल्प पर चर्चा की

मोहन भागवत ने संघ प्रचारकों से कोरोना काल में चलाए सेवा प्रकल्प पर चर्चा की। स्वयंसेवक विक्रम सोनी के परिवार से उनके लिए शादी रोटी लौकी की सब्जी और दही भात बना कर दिया गया उसको खाने के बाद वे रवाना हुए। इस दौरान संघ के मप्र प्रांत प्रचारक अशोक पोरवाल, डॉ. राजकुमार जैन संभागीय प्रचारक सुरेंद्र सिंह सोलंकी जिला प्रचारक पवन अग्रवाल मौजूद थे।

0



Source link