Seeking blessings by tying Raksha Sutras to God, worship in the Shiva temples too | भगवान को रक्षा सूत्र बाँधकर माँगा आशीर्वाद, शिव मंदिरों में भी पूजन-अर्चन

Seeking blessings by tying Raksha Sutras to God, worship in the Shiva temples too | भगवान को रक्षा सूत्र बाँधकर माँगा आशीर्वाद, शिव मंदिरों में भी पूजन-अर्चन


जबलपुर15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • भगवान गुप्तेश्वर का दूल्हा शृंगार किया गया

रक्षा बंधन पर्व एवं सावन मास के अखिरी सोमवार पर श्रद्धालुओं ने भगवान को रक्षा सूत्र बाँध कर परिवार के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद माँगा। इसके साथ ही शिवालयों एवं घरों में भी आखिरी सोमवार पर भक्तों ने अभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। भगवान गुप्तेश्वर का दूल्हा शृंगार किया गया। श्रावण मास पूर्णिमा रक्षाबंधन की पावन बेला पर श्री बड़े महावीर जी का शृंगार पंचमेवा के द्वारा पं. आशीष पुजारी बड़े महाराज द्वारा किया गया।

राधा-कृष्ण को पहली राखी बांधकर हुई नर्मदा स्वर्ण कलश पंचकोसी परिक्रमा

हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में स्वामी रामचंद्र महाराज द्वारा पहली राखी राधा रानी व लड्डू गोपाल को बाँधकर नर्मदा स्वर्ण कलश की परिक्रमा की गई। सावन पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा स्वर्ण कलश, राधा-कृष्ण, लड्डू गोपाल, तुलसी मैया की एक साथ 108 परिक्रमा की गई। भक्तों द्वारा कलश को राखियों से सजाया गया। हरे राम हरे कृष्णा के महामंत्र के साथ संकीर्तन करते हुए सावन की पूर्णिमा का आनंद उत्सव मनाया गया। उक्त जानकारी परिक्रमा संयोजक शीर्ष अग्रवाल एडवोकेट ने दी। परिक्रमा पश्चात महाआरती के साथ महाभोग का वितरण हुआ।

0



Source link