खरगोन2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- जिले के 3 कारसेवक हुए थे शहीद, श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के दिन सोशल डिस्टेंसिंग में कार्यक्रम होगा
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद शहर के 3 रामभक्तों के माता पिता की विश्व हिंदू परिषद 5 अगस्त को चरण वंदना करेगा। परिजन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। तब अयोध्या में श्रीराम शिला की कारसेवा में शहर के 3 सेवक शहीद हुए थे। विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष दीप जोशी ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि स्थल अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर पिछले कई वर्षों से विहिप के मार्गदर्शन में जन आंदोलन चला था।
30 सितंबर 1989 को खरगोन शहर के श्रीराम शीला शोभायात्रा में स्व. हुकुमचंद माली, स्व. संजय जैन व घीसीलाल माली शहीद हुए। उनके बलिदान के सम्मान में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के दिन यह संक्षिप्त कार्यक्रम होगा। कारसेवकों के घरों में जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करते हुए सम्मान किया जाएगा।
आग्रह… दीप जलाएं, आतिशबाजी करें
विहिप प्रखंड की दो टोली ने सोमवार को नगर के प्रमुख मार्ग पर संपर्क कर श्रीराम भक्तों से 5 अगस्त को श्री राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन पर घर पर ध्वज, केशर चंदन का विजयी तिलक, श्री हनुमान चालीसा का पाठ व आतिशबाजी के साथ दीप जलाकर दीपावली मनाने का आग्रह किया। इस दौरान कारसेवक रणजीतसिंह डंडीर, मोहन जायसवाल, दीपक कानूनगो, मनोज वर्मा, शिवम राजपूत सहित अन्य थे।
0