Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Update, Janmabhoomi News: Indore Ranjit Hanuman Temple Decorated With 2100 Lamps | इंदाैर भी रामभक्ति में लीन, रणजीत हनुमान मंदिर को 2100 दीपों से सजाया गया, बड़ा गणपति पर पूर्व महापौर ने आरती की

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Update, Janmabhoomi News: Indore Ranjit Hanuman Temple Decorated With 2100 Lamps | इंदाैर भी रामभक्ति में लीन, रणजीत हनुमान मंदिर को 2100 दीपों से सजाया गया, बड़ा गणपति पर पूर्व महापौर ने आरती की


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan Update, Janmabhoomi News: Indore Ranjit Hanuman Temple Decorated With 2100 Lamps

इंदौर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व महापौर ने बड़ा गणपति पर सांसद के साथ पहुंचकर आरती की।

  • जानापाव तीर्थ में शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ हुआ शाम 6.30 बजे 1000 दीये प्रज्ज्वलित हुए
  • अहिल्यापुरा (गोराकुंड) में भी मनाया जा रहा उत्सव, रामायण पाठ के साथ ही रामरज बिछी

भगवान राम की नगरी अयोध्या सज गई है। 492 साल बाद अयोध्या में फिर से राम मंदिर बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार दोपहर भूमि पूजन करने के साथ ही इसकी शुरुआत हो गई। अयाेध्या की तरह इंदाैर भी रामभक्ति में लीन हाे गया है। मंदिराें काे खूबसूरत लाइटाें से सजाया गया है। भगवान रणजीत हनुमान मंदिर काे भी अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर सजाया गया है। इस मौके पर भाजपा सांसद शंकर लालवानी, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा गणपति पहुंचे और यहां गजाजन की आरती की।

राम मंदिर निर्माण का जश्न इंदौर में भी जोरों से मन रहा है। रणजीत हनुमान मंदिर में विशेष सजावट की गई है।

शंकर लालवानी ने कहा कि करीब पांच सौ साल से समाजजन राम मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रधानमंत्री और संतों ने इसी नींव रखी है। इंदौर में इसकी शुरुआत बड़ा गणपति के पूजन-अर्चन के साथ हुआ है। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। सुबह से ही शहर में जश्न मनाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यालय में सुंदकांड का पाठ होने को लेकर कहा कि कांग्रेस को तो यह पाठ बहुत पहले करना चाहिए था। यह वही पार्टी है जो शुरू से इसका विरोध कर रही थी। आंदोलन का विरोध किया.. रथ यात्रा का विरोध किया। पूरा देश भक्ति में उमड़ पड़ा तो उन्हें लगा कि हमने गलती कर दी, इस गलती को सुधार रहे हैं।

भगवान रणजीत हनुमान मंदिर सुंदरकांड का पाठ लगातार किया जा रहा है।

भगवान के राम के बताए मार्ग पर हम सभी चलें

कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि अच्छे काम में जो भी सहभागी हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। फिर चाहे वो दूसरी अन्य पार्टियां ही क्यों ना हो। राम देश के राष्ट्र पुरुष हैं। राम ने मनुष्य को कैसे जीवन जीना चाहिए इसकी सीख दी। उनके बताए और चले हुए मार्ग पर लोग चलेंगे तो यह धरती स्वर्ग हो जाएगी। उन्होंने शालीनता के साथ इस उत्सव को मनाने की अपील की।

रणजीत हनुमान का दोपहर में विशेष श्रृंगार किया गया।

4 घंटे का अखंड रामायण पाठ

मंदिर के प्रमुख पुजारी पं. दीपेश व्यास ने बताया 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे आरती की गई। मंगलवार रात से ही भगवान रणजीत का मोगरे के फूलों से पुष्प बंगला सजाने के साथ विशेष सजावट की गई। इसी प्रकार राम दरबार और मंदिर परिसर के सभी देवालयों को भी नए स्वरूप में सजाया गया।

जानापाव तीर्थ पर एक हजार दीप जले
अयोध्या में भूमिपूजन समारोह के मौके पर परशुराम महासभा की ओर से बुधवार को जानापाव तीर्थ में शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ हुआ। शाम 6.30 बजे घी के एक हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. वीरेंद्र शर्मा व जिलाध्यक्ष पं. संजय मिश्रा ने बताया उत्सव में कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर भी सतर्कता बरती गई। इस अवसर पर जानापाव तीर्थ में सजावट की गई।

भक्तों ने गेट के बाहर से ही रणजीत हनुमान के दर्शन किए।

राम मंदिर के भूमिपूजन पर गीता भवन में भी विशेष उत्सव
अयोध्या में रामलला मंदिर के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में बुधवार को गीता भवन में भी विशेष उत्सव मनाया जा रहा है। यहां अभिषेक, शृंगार के बाद महाआरती हुई। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालदास मित्तल, मंत्री राम ऐरन व सत्संग समिति के संयोजक रामविलास राठी ने बताया सुबह 9 बजे से राम दरबार सजाया गया। सभी विग्रहों को नए वस्त्र पहनाए गए। दोपहर 12.44 बजे महाआरती हुई।

रामायण पाठ के साथ ही रामरज बिछी

रामलला की नगरी अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर भूमिपूजन का उत्सव अहिल्यापुरा (गोराकुंड) में भी मनाया जा रहा है। रामायण पाठ के साथ ही रामरज बिछी। भगवा पताकाओं से पूरा क्षेत्र सजाया गया। आयोजक प. सत्तू शर्मा ने बताया यहां के वीर हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जिसकी पूर्णाहुति बुधवार दोपहर 12 बजे हुई। इसके पूर्व हनुमंत लला का इत्र सिंदूर के चोले के संग भव्य शृंगार हुआ।

0



Source link