Madhya Pradesh Rain Alert And Weather Forecast Updates; Rainfall Expected In Next 24 Hours In Gwalior, Indore, Bhopal Jabalpur | प्रदेश में 21 जून को 2 जिले रेड जोन में थे, 5 अगस्त तक 21 जिले आ गए, अब अगले चौबीस घंटे में बारिश की उम्मीद

Madhya Pradesh Rain Alert And Weather Forecast Updates; Rainfall Expected In Next 24 Hours In Gwalior, Indore, Bhopal Jabalpur | प्रदेश में 21 जून को 2 जिले रेड जोन में थे, 5 अगस्त तक 21 जिले आ गए, अब अगले चौबीस घंटे में बारिश की उम्मीद


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Rain Alert And Weather Forecast Updates; Rainfall Expected In Next 24 Hours In Gwalior, Indore, Bhopal Jabalpur

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में कई दिनों के बाद काली घटा छाई। हालांकि अब भी राजधानी समेत प्रदेश भर के लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। यह दृश्य भोपाल की बड़ी झील का है। फोटो- शान बहादुर

  • अब तक प्रदेश में सामान्य से 15% कम बारिश हुई है
  • जून के अंत में 114% सामान्य से ज्यादा पानी गिरा था

मध्यप्रदेश में मानसून की बेरुखी के कारण अब तक सामान्य से 15% कम बारिश हुई है। ऐसे में 21 जिले रेड जोन में आ गए हैं। सिर्फ तीन जिलों में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि शेष जिलों में अब तक लगभग सामान्य बारिश ही दर्ज की गई है। अगर 1 जून से 24 जून तक की बात की जाए, तो राज्य में सामान्य से 114% पानी ज्यादा गिरा था। सिर्फ भिंड और ग्वालियर ही रेड जोन में थे।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 5 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की स्थित इस प्रकार है। इसमें (लाल रंग में)- बारिश 20% या उससे अधिक की कमी है। (हरे रंग में) यहां पर बारिश सामान्य से या तो 19% तक अधिक हुई है या फिर 19% तक कम हुई है। (नीले रंग में) यहां पर बारिश 20% से अधिक हुई है।

अब मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में प्रदेशभर के अधिकांश हिस्सों में जोरदार पानी गिरने की उम्मीद जा रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बना है। जिससे बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

भोपाल में मंगलवार को बारिश के दौरान एक युवक ने खाने के सामान को बचाने के लिए पन्नी से ढक लिया।

यह ब्लू जोन वाले जिले – तीन जिलों में सामान्य यानी 20% या उससे 17% ज्यादा पानी गिरा है।

जिला सामान्य से अधिक बारिश
सिंगरौली 38% ज्यादा
बड़वानी 25% ज्यादा
खंडवा 20% ज्यादा

​​​​​​रेड जोन के जिले – प्रदेश के 21 जिलों में 21% से लेकर 59% तक कम पानी गिरा है। पांच अगस्त तक सामान्य से कम बारिश वाले टॉप 5 जिले-

जिला सामान्य से कम बारिश
होशंगाबाद -42% कम
टीकमगढ़ -40% कम
मंदसौर -40% कम
छतरपुर -40% कम
बालाघाट -38% कम

ग्रीन जोन के जिले-
प्रदेश के 27 जिलों में सामान्य के आसपास पानी गिरा है। इन जिलों में सामान्य से 19% कम से लेकर 19% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग 20% से कम और 19% से ज्यादा बारिश को सामान्य बारिश की श्रेणी में मानती है। इनमें से 15 जिलों में सामान्य से कम 19% तक माइनस में बारिश रही।

सामान्य से 19% तक कम बारिश वाले जिले-

जिला सामान्य से 19% तक कम बारिश
राजगढ़ -17% कम
पन्ना -17% कम
सीहोर -15% कम
झाबुआ -13% कम
रतलाम -12% कम

सामान्य से 19% तक ज्यादा बारिश वाले जिले

जिला सामान्य से 19% ज्यादा बारिश
रीवा 17% ज्यादा
बुरहानपुर 15% ज्यादा
भोपाल 12% ज्यादा
देवास 12% ज्यादा
अगर-मालवा 10% ज्यादा

0



Source link