खिरकिया16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- जिले में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियाें की देखरेख में किए कार्यक्रम
खिरकिया के किसान माेहल्ले में भुजरिया का चल समारोह निकाला गया। गाेमुख कुंड में विसर्जन किया। छीपाबड़ वार्ड 12, गौर मोहल्ले में पतेला परिवार ने 200 साल पुरानी प्रथा का निर्वहन किया। महिलाओं ने सिर पर भुजरिया की टोकनी रखकर जुलूस निकाला। मोहल्ले में कई जगह पूजन किया। ट्रैक्टर ट्रॉली से भुजरिया ले जाकर चारुवा नदी लेकर विसर्जन किया। टिमरनी में प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में पर्व मनाया। कुछ गांवों में डंडे लड़ाकर भजन गाए। टिमरन नदी पर भुजरिया की पूजा कर विसर्जित किए। रहटगांव में पूजा-पाठ कर अजनाल नदी पर विसर्जन किया। अधिकारी व कर्मचारी माैजूद थे। सिराली में घराें में पूजन किया। एक स्थान पर ग्रामीणाें ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पूजा-पाठ की। साेडलपुर व आसपास गांवाें में ग्रामीणाें ने टाेकरी में रखकर भुजरिया की शाेभायात्रा निकाली। घरों के पास पूजन किया। इसके बाद विसर्जन किया। टीटी नगर में ग्रामीणों ने डंडे लड़ाए। कांकरिया सहित गांवाें में भुजरिया की शाेभायात्रा निकाली। 9 दिनों तक घर में पूजन करने के बाद विसर्जन किया। सभी जगह लाेगाें ने एक-दूसरे काे भुजरिया देकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
0