- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Patients Found For Fungal Infection In Bhind, Went To Gwalior And Received Treatment, Medicines Being Sent From Delhi For Treatment.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंडएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
फाइल इमेज।
कोविड महामारी से पीड़ित मरीजों काे अब फंगल इंफेक्शन की शिकायत होने लगी है। फंगल इंफेक्शन से दर्द से कहराते मरीज का जब जिला अस्पताल में इलाज नहीं हाे सका। मरीज इलाज के लिए ग्वालियर गया। ग्वालियर के प्राइवेट डॉक्टर से मरीज ने उपचार कराया। अब मरीज धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। हालांकि जिला अस्पताल के डॉक्टर अब तक फंगल इंफेक्शन का एक भी केस न आने का दावा कर रहे हैं।
कोविड संक्रमण के बीच फंगल इंफेक्शन मरीजों को होना। स्वास्थ्य विभाग के लिए नया चैलेंज है। यह बीमारी से बीते दिनों भिंड निवासी अनुराग मिश्रा पीड़ित हुए। अनुराग, बीते 25 अप्रैल को कोविड से पीड़ित हाेने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां स्पेशल कोविड वार्ड में रहकर 3 मई को आइसोलेशन सेंटर पहुंचे।
इसके बाद उनके शरीर में तेज दर्द शुरू होने लगा। शरीर के अंदर होने वाले तेज दर्द के कारण वे बुरी तरह से चिल्लाते थे। जिला अस्पताल में मरीज को लेकर परिजन पहुंचे। यहां मरीज का समुचित उपचार के प्रबंध नहीं हो सके। इसके बाद परिजन, मरीज को ग्वालियर लेकर पहुंचे। यहां डॉ. राहुल अग्रवाल से उपचार लिया। चिकित्सक ने फंगल इंफेक्शन को कोविड के बाद का साइड इफेक्ट बताया है।
ब्लैक फंगस की दस्तक से पहले हो हुआ इलाज
मरीज का कहना है कि यह ब्लैक फंगस (काली फफूंदी) इंफेक्शन की शुरुआत थी। इसके बाद हैवी साइनस फिर ब्लैक फंगस होता। चिकित्सक ने पूरी जांच कराई। सिटी स्कैन कराई। इसके बाद दवाएं दी। कुछ दवाएं ऐसी थी जो कि ग्वालियर में भी नहीं मिलती थी। यह फंगस को खत्म करने वाली होती है। इन दवाओं को दिल्ली से मंगाना पड़ा।
सीएमएचओ डॉ. अजीत मिश्रा का कहना है कि जब तक मरीज अस्पताल में भर्ती रहा तब तक ऐसी कोई परेशानी नहीं आई। ना, ही मुझे इस संबंध में कोई सूचना मरीज ने दी। मेरी जानकारी में अब तक ब्लैक फंगस का कोई भी मरीज भिंड जिले में नहीं है।