- Hindi News
- Local
- Mp
- Elephant’s Health Checkup Camp To Be Held In Madhya Pradesh Kanha National Park
भोपाल11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि कैम्प के दौरान हाथियों को पूर्ण आराम देने के साथ सभी महावत और चारा कटर उनकी विशेष सेवा करेंगे
- कान्हा टाइगर रिजर्व के 16 हाथियों के लिये हर साल की तरह इस बार भी 6 अगस्त से 12 अगस्त तक रिजुविनेशन कैम्प लगाया जा रहा है
कान्हा टाइगर रिजर्व के 16 हाथियों के लिये हर साल की तरह इस बार भी 6 अगस्त से 12 अगस्त तक रिजुविनेशन कैम्प लगाया जा रहा है। हाथियों में नई ऊर्जा के संचार और उन्हें मानसिक आराम देने के उद्देश्य से सूपखार क्षेत्र में होने वाले कैम्प में हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें अतिरिक्त खुराक, विटामिन, मिनरल, फल आदि परोसे जायेंगे। हाथियों की सेवा में लगे सभी महावतों और चारा कटरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जायेगा। रिजर्व प्रबंधन द्वारा इन हाथियों का उपयोग वन्यप्राणियों की सुरक्षा गश्ती, रेस्क्यू ऑपरेशन, बाघ उपचार, ट्रांसलोकेशन, वन्य प्राणी अनुश्रवण आदि कार्यो में किया जाता है।
क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि कैम्प के दौरान हाथियों को पूर्ण आराम देने के साथ सभी महावत और चारा कटर उनकी विशेष सेवा करेंगे। इस अवधि में प्रतिदिन सुबह हाथियों को नहलाकर केम्प में लाने के बाद उनके पैर में नीम के तेल और सिर में अरण्डी के तेल की मालिश की जायेगी। इसके बाद उन्हें गन्ना, केला, मक्का, आम, अन्नानास, नारियल आदि खिलाकर जंगल में छोड़ा जायेगा।
दोपहर में जंगल से वापस नहलाकर कैम्प में लाने के बाद उन्हें रोटी, गुड़, नारियल, पपीता परोसा जायेगा। खाने के बाद उन्हें दोबारा जंगल में छोड़ दिया जायेगा। कैम्प के दौरान हाथियों के खून का परीक्षण भी किया जायेगा। साथ ही हाथियों के नाखूनों की ट्रिमिंग, दवा द्वारा पेट के कीड़ों की सफाई और उनके दाँतों की आवश्यकतानुसार कटाई भी की जायेगी।
0